फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो युवकों पर करवाया केस दर्ज

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो युवकों पर करवाया केस दर्ज

Fri, 20 Jul 2018 08:08 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो युवकों पर करवाया केस दर्ज
पैसे कमाने के लालच में शुरू किया था लिंग जांच करवाने का कार्य
विज्ञापन

लिंग जांच करवाने की एवज में पैसे ऐंठने का मामले में आरोपी ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से वीरवार को लिंग जांच की एवज में पैसे ऐंठने वाले एक युवक ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह सिरसा में निजी अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर पर काम कर चुका है। पैसे के लालच में आकर उसने लिंग जांच का धंधा शुरू किया। वह गर्भवती महिलाओं को लिंग जांच करवाने का झांसा देकर अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ले जाता और वहां से अल्ट्रासाउंड करवाकर रास्ते में आकर उन्हें बताता था कि गर्भ में लड़का है या लड़की। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा ग्राहक उसके हाथ नहीं लगा। पिछले कई दिनों से वह इस कार्य में लगा हुआ था। वहीं हिरासत में लिए गए मेहनाखेड़ा निवासी दो युवकों में से एक राजबीर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
बता दें कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को विनोद कुमार के संबंध में लिंग जांच के नाम पर पैसे ऐंठने के बारे में सूचना मिली। इसपर टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन वह टीम के हाथ नहीं आया। वीरवार को आरोपी विनोद कुमार टीम के हत्थे चढ़ गया। जिससे उसका पूरा खेल बिगड़ गया। वहीं दूसरे आरोपी मेहनाखेड़ा निवासी राजबीर ने पूछताछ में बताया कि पैसे के लालच में आकर उसने विनोद कुमार का साथ दिया। गौर हो कि पनिहारी निवासी विनोद कुमार, जोकि डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कुछ समय पूर्व कार्य करता था। इसके बाद विनोद एक डायगनोस्टिक सेंटर पर काम करने लगा। यहां भी कुछ समय काम करने के बाद उसने सेंटर से काम छोड़ दिया। इसके बाद से ही वह लगातार लिंग जांच के मामले में संलिप्त था और लोगों से पैसे ऐंठता था। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी ग्राहक भेजकर इसे रंगे हाथों काबू किया।
विज्ञापन

कोट्स:
-पनिहारी निवासी विनोद व मेहनाखेड़ा निवासी राजबीर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीएनडीटी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है। पूछताछ में युवकों ने बताया है कि पैसे के लालच में उन्होंने ये कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed