{"_id":"5b2166894f1c1bf36e8b7c8b","slug":"171528915593-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के कानों से छीनी सोने की बालियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के कानों से छीनी सोने की बालियां
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के कानों से झपटीं सोने की बालियां
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। कंगनपुर रोड पर मंगलवार सांय को सैर करने जा रही एक महिला के कानों से अज्ञात व्यक्ति सोने की बालियां झपट कर ले गया। हालांकि महिला ने काफी शोर मचाया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गया। शोर सुनकर आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लेकिन बालियां छीनने वाले व्यक्ति को पकड़ नहीं पाए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में केंद्रीय विद्यालय कंगनपुर-2 कंगनपुर रोड निवासी 75 वर्षीय सुखविंद्र कौर पत्नी बघेल सिंह ने बताया कि मंगलवार की सांय को वह घर से गुरुद्वारे की साइड की ओर सैर करने के लिए गई थी। रोड पर ही स्थित बैंक के निकट पहुंची तो कपड़े से मुंह ढके एक अज्ञात व्यक्ति आया। जिसने उसे धक्का मारा। धक्का लगने से वह बजरी के ढेर पर गिर गई। इससे पहले की वह उठती अज्ञात व्यक्ति उसके कानों से दोनों सोने की बालियां तोड़कर ले गया। बालियों का वजन करीब पौने तोला है। उसके शोर मचाने पर आसपास के काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम में घटना बारे सूचित किया गया। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।