फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पंचकूला से विजिलेंस के कार्यकारी अभियंता ने टीम के साथ रिकार्ड खंगाला, वीसी के निजी सचिव होरी लाल और कार्यकारी अभियंता से जुटाई

पंचकूला से विजिलेंस के कार्यकारी अभियंता ने टीम के साथ रिकार्ड खंगाला, वीसी के निजी सचिव होरी लाल और कार्यकारी अभियंता से जुटाई

Sat, 30 Mar 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला से विजिलेंस के कार्यकारी अभियंता ने टीम के साथ रिकार्ड खंगाला, वीसी के निजी सचिव होरी लाल और कार्यकारी अभियंता से जुटाई
विजिलेंस ने सीडीएलयू में लगे एयर कंडीशन प्लांट का ढाई घंटे किया निरीक्षण
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी स्थित मल्टीपर्पस हॉल में 2014 में लगाए गए साढ़े तीन करोड़ के एयर कंडीशन प्लांट को लेकर विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पंचकूला से आए विजिलेंस के कार्यकारी इंजीनियर सुरेश सैनी ने स्थानीय विजिलेंस की टीम के इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, हरमीत सिंह के साथ रिकार्ड खंगाला और मौके पर जाकर भी निरीक्षण किया। टीम सबसे पहले सुबह कार्यकारी अभियंता एसके विज के कार्यालय में पहुंची। वीसी के निजी सचिव होरी लाल को भी वहीं पर ही बुला लिया। विजिलेंस ने ये निरीक्षण जींद के एक अधिवक्ता की शिकायत पर किया है।
करीब साढ़े 11 बजे विजिलेंस के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी ने मल्टीपर्पज हॉल का निरीक्षण किया। टीम ने ऑडिटोरियम की लाइट भी जलवाई। फ्लोर पर बिछे मेट की भी जांच की। इसके बाद टीम छत पर चली गई। तीसरी मंजिल पर अधिकारियों ने छत पर लगे एयर कंड़ीशनर के ब्रांड और इंसुलेशन को चैक किया और नोट किया। टॉप फ्लोर पर जाकर मशीनरी की भी जांच की और मशीनरी पर लगी लेबलिंग की फोटोग्राफी भी की। इस दौरान सीडीएलयू के एक्सईएन सतीश कुमार विज, एसडीओ सुरेंद्र नुइयां ने भी जांच में सहयोग किया और रिकार्ड भी उपलब्ध करवाया। टीम ने करीब डेढ़ बजे तक अपनी जांच पूरी की और फिर चली गई। जानकारी के अनुसार जींद के एक अधिवक्ता ने विजिलेंस को शिकायत भेजकर आरोप लगाए थे कि करीब साढ़े तीन करोड़ के एयर कंडीशन की खरीद में घपलेबाजी हुई है।
विज्ञापन

वीसी के निजी सचिव होरीलाल के खिलाफ है शिकायत, रिकार्ड भिजवाया
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने 21 जनवरी 2019 को सीडीएलयू को पत्र भेजकर मल्टी पर्परज हाल में तत्कालीन वीसी राधेश्याम शर्मा के कार्यकाल में लगाए गए एयरकंडीशन का पूरा रिकार्ड मांगा था। उस समय होरी लाल उनके निजी सचिव थे। मौजूदा वीसी विजय कायत के भी वे निजी सचिव है। विजिलेंस द्वारा पत्र जारी करने पर सीडीएलयू ने एक महीने पहले यह रिकार्ड भी विजिलेंस के पास भेज दिया। जिसमें बताया गया कि एयर कंडीशन सुपर टेक एयरकोन प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे कम रेट पर लगाया है। इसके लिए टेंडर मांगे गए थे। टेंडर कमेटी की एप्रूवल पर टेंडर दिया गया था और एजेंसी ने जब वर्क पूरा किया तो प्री ऑडिट सिस्टम को अपनाया गया स्थानीय ऑडिट विभाग ने प्री ऑडिट बिल जमा होने के बाद ही पेमेंट का भुगतान किया। सीडीएलयू ने करीब 90 पेजों का रिकार्ड विजिलेंस ब्यूरो को सौंपा। जिसमें कि एस्टीमेट, टेंडर नोटिस, कोटेशन, टेंडर रेट अप्रूवल, एलाटमेंट ऑफ वर्क लेटर और एग्रीमेंट की कॉपी भी भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वीसी के पीए होरीलाल का कहना है कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। वे अपने निजी काम के लिए कार्यकारी अभियंता के पास गए थे।
विजिलेंस की टीम जांच के लिए आई है। हमने उन्हें जांच में सहयोग किया गया है। जो रिकार्ड था वो भी उपलब्ध करवा दिया गया है। साथ ही उन्हें निरीक्षण भी करवाया गया।
एसके विज, कार्यकारी अभियंता, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed