{"_id":"5c912335bdec2214757c4b1d","slug":"161553015605-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग हुई गर्भवती, पड़ोस के 14 वर्षीय बच्चे पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग हुई गर्भवती, पड़ोस के 14 वर्षीय बच्चे पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर की एक कॉलोनी में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने दिसंबर में पहली बार उससे दुष्कर्म किया। नाबालिग को तीन माह का गर्भ ठहर गया। आरोपी युवक ने सोमवार दोपहर को उसे गर्भ गिराने की दवा खिला दी। नाबालिग की सोमवार रात को अचानक तबीयत खराब हुई। जिसके बाद परिजनों ने उसको नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था।
चिकित्सकों ने जब जांच की तो नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इससे पहले चिकित्सक इलाज शुरू करते उससे पहले ही नाबालिग का गर्भपात हो गया। चिकित्सकों की मुताबिक नाबालिग को गर्भपात करने वाली दवा का सेवन करवाया गया था। पेट से करीब तीन माह का भ्रूण निकला। जिसका वजन करीब साढ़े 300 ग्राम है। मामले की जानकारी मिलने पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की अध्यक्ष अनीता वर्मा के नेतृत्व में टीम सिविल अस्पताल पहुंची और नाबालिग की काउंसिलिंग की। हालांकि नाबालिग स्वस्थ है।
जानकारी अनुसार शहर की एक कालोनी में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग के घर 20 वर्षीय युवक अजय का आना जाना था। युवक अजय नाबालिग के घर के पास ही रहता था। पीड़ित बच्ची के माता-पिता व भाई मजदूरी करते हैं और वे सुबह काम के लिए घर से निकल जाते। ऐसे में नाबालिग घर पर अकेली ही रहती थी। जिसका फायदा उठा कर युवक अजय ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। युवक को जब भी मौका मिलता तो नाबालिग से दुष्कर्म करता। नाबालिग गर्भवती हो गई। उसे करीब तीन माह का गर्भ हो गया। युवक अजय को जब इसकी जानकारी मिली तो सोमवार को गर्भपात की दवा नाबालिग को खिला दी। कुछ समय बाद उसकी तबीयत खराब होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
रात को बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो परिजनों ने उसको नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जब चिकित्सकों ने नाबालिग के टेस्ट किया तो पता चला कि बच्ची के पेट में तीन माह का गर्भ है। रक्तस्राव के दौरान ही बच्ची का गर्भपात हो गया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची ने गर्भपात की दवा का सेवन किया हुआ था इस कारण गर्भपात हुआ है। चिकित्सकों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित के बयान दर्ज किए और युवक अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आधा घंटा की बच्ची की काउंसिलिंग
मामले की जानकारी महिला थाना पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दी। टीम की अध्यक्ष अनीता वर्मा के नेतृत्व में सदस्य सुरेश रानी, पूर्ण चंद, गीता कथूरिया, रेखा रानी सिविल अस्पताल पहुंची। उन्होंने बच्ची से साथ एकांत में काउंसिलिंग की। बच्ची ने पूरी जानकारी उन्हें दी। इसके बाद टीम ने उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
हमने नाबालिग की काउंसिलिंग कर ली है। पूरी जानकारी नाबालिग से लेने के बाद हमने उसे परिजनों के पास छोड़ दिया। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।
- अनीता वर्मा, अध्यक्ष, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी।
आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- सुुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता, सिरसा।