फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रानियां रोड पर मकान से मिली नशीली दवाइयां व एमटीपी किट, एक आरोपी काबू

रानियां रोड पर मकान से मिली नशीली दवाइयां व एमटीपी किट, एक आरोपी काबू

Fri, 03 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
रानियां रोड पर मकान से मिली नशीली दवाइयां व एमटीपी किट, एक आरोपी काबू
मकान से मिलीं नशे की दवाएं व एमटीपी किट, एक आरोपी काबू
विज्ञापन

सिरसा। प्रबल प्रहार के तहत रानियां रोड पर स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर जिले की सीआईए सिरसा पुलिस ने एक भारी मात्रा में नशीली गोलियां व एमटीपी किट बरामद की है। सूचना मिलने के बाद एसपी हामिद अख्तर भी मौके पर पहुंच गए और गोदाम की जांच की। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान शेखरचंद उर्फ शेखर पुत्र ओमप्रकाश निवासी थेहड़ मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट व ड्रग-कॉस्मेटिक की विभिन्न धाराओं के तहत शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले के अनुसार सीआईए सिरसा की पुलिस टीम इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में गश्त व चेकिंग के दौरान शहर के भगत सिंह चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान उपरोक्त आरोपी शेखरचंद स्कूटी पर सवार होकर आया, जिसकी शक के आधार पर तलाशी लेने पर नशीली दवाईयां बरामद हुई। काबू किए गए शेखरचंद ने पूछताछ में बताया कि उसने काफी मात्रा में नशीली दवाईयां वार्ड नंबर 22 थेहड़ मोहल्ला के एक मकान में स्टॉक कर रखी हुई है। सीआईए पुलिस ने थेहड़ मोहल्ला क्षेत्र में उक्त स्थान पर दबिश दी और मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। सूचना पाकर स्वयं पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर मौके पर पहुंच गए। तलाशी के दौरान गोदाम से 20720 नशीली प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल, 1200 नशीली प्रतिबंधित गोलियां, 408 नशीले इंजेक्शन, 3402 ऑक्सिटोशिन इंजेक्शन व 210 एमपीटी किट बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान नशे की दवाओं के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed