{"_id":"5b60bb9b4f1c1ba43e8b4893","slug":"161533066139-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानियां थाने में मल्लेकां चौकी प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज, तीन सहयोगी भी नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रानियां थाने में मल्लेकां चौकी प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज, तीन सहयोगी भी नामजद
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रानियां। रानियां क्षेत्र के गांव कुत्ताबढ़ में पूर्व सरपंच को गिरफ्तार करने गए एएसआई जगमीत सिंह व उसके तीन सहयोगियों पर आखिरकार रानियां पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। चारों पर पूर्व सरपंच त्रिलोक सिंह के भाई एडवोकेट बलकार सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन भी पीड़ित के पक्ष में उतर आई है।
गौरतलब है कि मल्लेकां चौकी प्रभारी जगमीत सिंह अपने तीन साथियों के साथ गांव कुत्ताबढ़ के पूर्व सरपंव त्रिलोकचंद को गिरफ्तार करने के लिए गए थे। जगमीत सिंह सादी वर्दी में था, जबकि बाकि कर्मचारी वर्दी में थे। जब जगमीत सिंह पूर्व सरपंच को पकड़कर बाहर लेकर आने लगा तो परिजनों ने गिरफ्तारी का विरोध किया। इस दौरान जगमीत सिंह ने रिवाल्वर निकाली और परिजनों को धमकाया। जिसकी परिवार के ही एक व्यक्ति ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में पूर्व सरपंच के भाई एडवोकेट बलकौर सिंह के परिवारजनों की ओर से पुलिस पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, रिवाल्वर तानकर धमकाने के आरोप लगाए थे। घटनाक्रम को लेकर सर्वप्रथम ऐलनाबाद के वकीलों ने रोष का इजहार किया और नो वर्क का आह्वान किया। मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी पुलिस कर्मियों के आचरण की निंदा करते हुए मल्लेकां चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले में इनेलो की ओर से भी कड़ा ऐतराज जताया गया और आंदोलन की चेतावनी दी गई। वहीं रानियां पुलिस ने पुलिस कर्मियों की शिकायत पर एक अन्य मामला दर्जकर सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का भी मामला दर्ज किया था। लेकिन चौतरफा विरोध को देखते हुए और मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस की ओर से मल्लेकां चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक जगमीत सिंह व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एडवोकेट बलकार सिंह की शिकायत पर मल्लेकां चौकी प्रभारी एएसआई जगमीत सिंह व उसके तीन सहयोगियों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
- दलेराम, प्रभारी, रानियां थाना।