फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीडीएलयू सड़क घोटालाद्व टीम ने भरे सेंपल

सीडीएलयू सड़क घोटालाद्व टीम ने भरे सेंपल

Fri, 09 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू सड़क घोटालाद्व टीम ने भरे सेंपल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
दो माह पहले चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में करीब 70 लाख रुपये खर्च करके दो किलोमीटर लंबी कारपेट की गई सड़क के जगह-जगह से टूटने की खबर सोशल मीडिया पर आने के बाद वाइस चांसलर ने सड़क निर्माण में बरती लापरवाही की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। कुल सचिव प्रो. असीम मिगलानी सहित छह सदस्यों की कमेटी ने वीरवार को सड़क के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे।
विश्वविद्यालय के डबवाली रोड स्थित मुख्य गेट से कचहरी रोड स्थित रोड व पुस्तकालय से एडम ब्लॉक तक करीब दो किलोमीटर सड़क की कारपेट की गई थी जिस पर करीब 70 लाख रुपये का खर्च आया था। लेकिन सड़क कुछ ही दिनों के बाद टूटने लगी जिसका मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर आई खबर के मुताबिक विश्वविद्यालय में कारपेट की सड़क पर काफी लापरवाही बरती गई। सड़क का लेवल भी सही नहीं है। वहीं कई जगह से सड़क उखड़ने लगी है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट भी किए थे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उठे मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. विजय कायत ने सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही की जांच के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण किया तो उसमें कई खामियां पाई गई। इसके लिए कुल सचिव प्रो. असीम मिगलानी सहित छह सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई जिसने वीरवार को विश्वविद्यालय में पहले से कारपेट की गई सड़क के नमूने लिए और सड़क निर्माण में प्रयोग हुई सामग्री की जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे। उधर इस मामले के बारे में विश्वविद्यालय के कार्यकारी अभियंता व कमेटी के सदस्य एसके विज से बात की तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में पीआरओ से बात करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सीडीएलयू की टूटी सड़क की शिकायत सोशल मिडिया पर डाली तो टीम ने भरे सैंपल
वाइस चांसलर ने निर्माण में बरती गई लापरवाही पर दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed