फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   विजिलेंस ने पटवारी को इंतकाल के बदले में तीन हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

विजिलेंस ने पटवारी को इंतकाल के बदले में तीन हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

Tue, 02 Jul 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ने पटवारी को इंतकाल के बदले में तीन हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
सिरसा। विजिलेंस विभाग की टीम ने फूलकां गांव के पटवारी विनय कुमार को किसान से जमीन का इंतकाल करने की एवज में तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। विजिलेंस ने यह कार्रवाई मंगलवार शाम चार बजे पटवार भवन में की। घटना के बाद पटवारियों के बीच हड़कंप मच गया। विजिलेंस ने पटवारी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पटवारी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विजिलेंस इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि फूलकां गांव के किसान महावीर कस्वां ने अपनी ढाई कनाल जमीन का इंतकाल करवाना था। महावीर की मां ने अपनी वसीयत उसके नाम की थी। इस विरासती वसीयत के इंतकाल के लिए तहसीलदार ने पटवारी के पास रिपोर्ट मार्क करके भेज दी। लेकिन पटवारी विनय पिछले दस दिनों से उसे चक्कर कटवा रहा था। महावीर कस्वां ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। विजिलेंस के निर्देश पर महावीर ने पटवारी के साथ इंतकाल के बदले 6 हजार रुपये देना तय कर लिया। सोमवार को महावीर ने पटवारी विनय को तीन हजार रुपये किश्त अदा कर दी। ट्रैप अनुसार बाकी तीन हजार मंगलवार को देना तय किया गया था। मंगलवार को शिकायतकर्ता महावीर तीन हजार रुपये देने के लिए शाम चार बजे पटवार भवन पहुंचा। पटवार भवन में उसने पटवारी को पैसे दे दिए और बाहर आकर इशारा कर दिया। विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी पटवारी विनय कुमार को बुधवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed