{"_id":"5d1b9ff78ebc3e3c9369e65c","slug":"15620914881125-sirsa-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से नशे की 25 हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
कालांवाली। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की कालांवाली थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव जगमालवाली क्षेत्र में एक कार में से नशे की 25 हजार गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी जशनदीप निवासी जगमालवाली की तलाश शुरू कर दी है। कालांवाली थाना के सहायक उप निरीक्षक पूनम चंद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने देर रात गांव जगमालवाली क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी में सवार जशनदीप पुलिस पार्टी को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। उक्त गाड़ी को कब्जे में लेकर तलाशी लेने पर गाड़ी से नशे की गोलियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।