फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नाइट डोमिनेशन में पुलिस ने पकड़े दो सगे भाई स्नेचर

नाइट डोमिनेशन में पुलिस ने पकड़े दो सगे भाई स्नेचर

Mon, 01 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन में पुलिस ने पकड़े दो सगे भाई स्नेचर
डबवाली। पिछले कई दिनों से फजीहत झेल रही डबवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सीआईए पुलिस की टीम ने छीना झपटी करने वाले दो स्नेचर गिरफ्तार किए हैं। दोनों सगे भाई हैं। इन्होंने झुट्टीखेड़ा में मां-बेटी से बालियां छीनने के अलावा दो अन्य वारदात कबूल की हैं। ये दोनों भाई पंजाब के शातिर अपराधी हैं व पंजाब व हरियाणा पुलिस को कई मामलों में वांछित थे। पुलिस अब इन आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। ये दोनों बाइक पर शिकार की तलाश में निकले थे कि शनिवार रात्रि नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह ही डीएसपी किशोरी लाल ने सीआईए इंचार्ज कुलदीप कुमार, सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार व शहर थाना के कार्यकारी प्रभारी एसआई रमेश कुमार के साथ सीआईए थाने में पत्रकारों के समक्ष पूरे मामले का खुलासा किया। डीएसपी ने बताया कि एसएसपी अरुण नेहरा के निर्देश पर स्पेशल टीमों का गठन किया गया था। शनिवार रात्रि करीब 2.30 बजे सीआईए टीम ने गांव देसूजोधा के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान बाइक पर आए स्नेचर पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस द्वारा पकड़े गए 30 वर्षीय बब्बू सिंह व उसका छोटा भाई अवतार सिंह निवासी गांव मानसा कलां, मौड मंडी(बठिंडा), पंजाब के शातिर अपराधी हैं। पंजाब में इन पर छीना झपटी, मारपीट, हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालना आदि कई मामले दर्ज हैं। एक मामले में पीओ भी घोषित किया जा चुका है। इसके अलावा कालांवाली व रोडी में भी वारदातें की है जिसे लेकर संबंधित थानों में मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनोंभाई पंजाब नंबर की यामहा स्पोर्टस बाइक पर निकलते थे और जहां पर मौका मिलता या महिला को अकेले पाकर छीना झपटी की वारदात को अंजाम दे देते थे।
विज्ञापन


झुट्टी खेड़ा में 6 जून को की थी वारदात
झुट्टी खेड़ा में गत 6 जून को मां-बेटी की बालियां झपटने की वारदात इन दोनों ने की थी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने गोरीवाला पुलिस चौकी के समक्ष धरना देकर रोष जताया था। पकड़े गए दोनों भाइयों ने 6 जून को ही जंडवाला के नजदीक भी महिला से छीना झपटी की थी। इसके बाद पुलिस स्नेचरों की तलाश में रेड अलर्ट पर थी। स्नेचिंग की वारदात के विरोध में लोगों ने गोरीवाला चौकी के बाहर प्रदर्शन भी किया था। तब एसपी ने पूरी चौकी स्टाफ का ही तबादला कर दिया था। उस दौरान 19 जून को भी डबवाली की अलीकां रोड़ पर रिटायर्ड फौजी प्रेम सिंह की पत्नी सुरेंद्र कौर से पर्स व मोबाइल छीनने की वारदात को इन शातिर भाइयों ने अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में भी लुटेरे भाइयों दर्ज हैं मामले
बब्बू व उसका भाई अवतार पिछले तीन वर्षों से आपराधिक वारदातों कोअंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2016 से लेकर 2019 तक अनेक मामले दर्ज हुए। इनमें सबसे अधिक मामले मोड़ मंडी थाने में दर्ज हुए है। साल 2016 में मोड़ मंडी थाने में गिरोहबंदी व आर्म्स एक्ट का पहला मामला दर्ज हुआ। जिसके बाद इसी साल लूटपाट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। साल 2018 में जबरन घर में घुसना, सरकारी काम में बाधा डालने का मामला बना। इन्हें बाद में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी भी करार दिया गया। एक मामले में पुलिस कर्मचारियों से हाथ छुड़ाकर फरार हो गए थे, जिसके बाद उन पर केस दर्ज किया गया। संगत थाना क्षेत्र में भी दोनों भाइयों ने वारदातें की। साल 2016 में कालांवाली में भी छीना झपटी की थी जिसका मामला वहां थाने में दर्ज है। रोड़ी थाना क्षेत्र में ठेके पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है जिसके बाद कई अन्य मामले सामने आएंगे। बताया जाता है कि दोनों भाई नशे के भी आदी हैं। बब्बू सिंह की पत्नी बिंद्र कौर पर भी पुलिस के साथ हाथापाई का मामला दर्ज है। बब्बू सिंह के एक लड़की व दो लड़के हैं, जबकि उसका छोटा भाई अवतार अभी अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed