फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बाइक सवार तीन युवकों ने किया चेन स्नैचिंग का प्रयास

बाइक सवार तीन युवकों ने किया चेन स्नैचिंग का प्रयास

Mon, 17 Jun 2019 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार तीन युवकों ने किया चेन स्नैचिंग का प्रयास
डबवाली। रविवार रात्रि भी अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा एक वेटरनेरी सर्जन डॉ. अरुण बांसल की पत्नी रेणु बांसल के गले में पहनी सोने की चेन झपटने का प्रयास किया गया, लेकिन दंपति की मुस्तैदी से युवक चेन स्नैचिंग में सफल नहीं हो पाए। दंपती ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वेटरनेरी सर्जन डॉ. अरुण बांसल ने बताया कि वह रात्रि करीब 10 बजे अपनी पत्नी रेणु बांसल के साथ खाना खाने के बाद सैर करने गए थे। रेलवे फाटक के करीब से वापस आ रहे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक तेजी से उनके पास से निकले। जैसे ही वह श्रीराम मार्केट वाली गली में मुड़े तभी सामने से उक्त तीनों युवक तेजी से आए। उनकी पत्नी के गले में पहनी सोने की चेन झपटने की कोशिश की। लेकिन उनकी पत्नी रेणु बांसल ने चेन को अपने दोनों हाथों से पकड़ लिया। उन्होंने उक्त युवकों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह बाइक को तेज गति से भगाकर कॉलोनी रोड की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed