फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बाइक अनियंत्रित होकर खाल में गिरा, एक की मौत

बाइक अनियंत्रित होकर खाल में गिरा, एक की मौत

Tue, 11 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाइक अनियंत्रित होकर खाल में गिरा, एक की मौत
कालांवाली। गत रात्रि गांव देसूमलकाना-हस्सू के बीच अपने घर जाते समय बाइक असंतुलित होकर खेत में बने खाल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान मिता खान निवासी तियोना पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पशु व्यापार का कार्य करने वाले गांव तियोना पंजाब के मिता खान व उसका साथी भोला खान गांव फग्गू में पशु मेले पर आए हुए थे। वे रात को गांव फग्गू से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान गांव देसूमलकाना-हस्सू के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क किनारे खेत के खाल में जा गिरे। घटना के बाद मिता खान की मौत हो गई जबकि भोला खान घायल हो गया। राहगीरों ने उसे घायलावस्था में बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं कालांवाली थाने के जांच अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके भाई जगदीश खान के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed