{"_id":"5cfc2174bdec22075060a123","slug":"15600275019-sirsa-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हेरोइन बिकवाने का आरोप, चौकी का स्टाफ बदला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस पर हेरोइन बिकवाने का आरोप, चौकी का स्टाफ बदला
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली क्षेत्र की उपतहसील गोरीवाला क्षेत्र में मां-बेटी के साथ हुई छीना-झपटी की वारदात के खिलाफ शनिवार सैकड़ों ग्रामीणों ने गोरीवाला चौकी के सामने धरना प्रदर्शन करके पूरे चौकी स्टॉफ के तबादले की मांग की। साथ ही बालियां झपटने वाले दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस पर नशा तस्करी के आरोप भी लगाए। धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डीएसपी डबवाली किशोरी लाल बिश्नोई, सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। सैकड़ों ग्रामीणों के साथ महिलाओं की भीड़ व बढ़ते गुस्से को देखते हुए आनन-फानन में पुलिस चौकी गोरीवाला में तैनात चौकी प्रभारी सहित सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया।
ग्रामीणों के धरने का समर्थन करने के लिए राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता भी पहुंचे। जिला परिषद सदस्य व भाजपा नेता आदित्य देवी लाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. केवी सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले एडवोकेट जीपीएस किंगरा सहित कई अन्यों ने पुलिस प्रशासन पर नशाखोरी को बढ़ावा देने आरोप पुलिस पर लगाए। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जीपीएस किंगरे ने पुलिस पर नशा तस्करी के आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस वालों के नाम लेकर सीधे आरोप लगाए कि यह लोग नशा बेचने में मदद करते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चैलेंज करते हुए कहा कि वे ऐसी 20 जगह बता सकते हैं यहां पर नशा बिकता है। ग्रामीणों ने जीपीएस किंगरे की बात का समर्थन किया।
दो दिन पहले मां बेटी के कानों की बालियां छीन कर फरार हो गए थे दो बाइक सवार बदमाश
बता दें कि दो दिन पहले मां-बेटी सड़क पर पैदल ही अपने घर जा रही थी कि अचानक दो बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोक कर दोनों के कानों से जबरदस्ती सोने की बालियां झपट ली। जो करीब 5 तोले की थीं। वारदात को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। इसके बाद दोनों मां-बेटी को घायलावस्था में भर्ती करवाया गया था। तदोपरांत पीड़ित महिलाओं के परिवार सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर जल्द से जल्द घटना को अंजाम देने के आरोपियों को पकड़ने की मांग की थी। पुलिस ने कई घंटों की आना-कानी के बाद ग्रामीणों के दबाव के चलते मामला दर्ज कर 24 घंटों में लुटेरों को पकड़ने की बात कही थी।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आगामी पांच दिनों के अंदर-अंदर जल्द जांच कर दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। गुस्साए ग्रामीणों की मांग पर पुलिस चौकी गोरीवाला के स्टाफ का तबादला कर दिया गया है।
--किशोरी लाल बिश्नोई, डीएसपी डबवाली।