फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Mon, 27 May 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
सिरसा/रानियां। गांव द्योतड़ में घरेलू कलह के चलते पति ने अपने 31 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी पति फरार है। घटना की सूचना मिलते ही रानियां पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के भाई प्रवीण कुमार के बयान पर मृतका के पति संदीप, सास सावित्री, और ससुर राय सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना रानियां के एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक महिला के भाई प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन ममता की शादी 2011 में द्योतड़ निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। मृतका के भाई ने बताया कि शादी के कुछ ही समय बाद संदीप कुमार व उनके परिजन ममता को दहेज को लेकर तंग करने लगे। जिसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। आरोप है कि पंचायती समझौते के बावजूद भी ममता की पिटाई उसका पति संदीप करता रहता था। रविवार सुबह उन्हें उसके जीजा संदीप के चाचा ने फोन करके सूचना दी कि ममता की मौत हो गई है। जिसे बाद वे परिवार सहित गांव घोतड़ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज दिया और मृतका के पति, सास और सुसर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


हादसा दिखाने का किया प्रयास
मृतका ममता के रिश्तेदारी में लगने वाले चाचा महेंद्र सिंह ने जैसे ही सुबह मामला की मौत की खबर मिली तो वे गांव फरवाई कलां के मौजिज व्यक्तियों के साथ द्योतड़ पहुंचे। घर में मृतका का पति और अन्य सदस्य बाहर आंगन में बैठे हुए थे। जबकि कमरे में उनकी भतीजी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। शव के पास ही प्रेस भी रखी हुई थी। ताकि ममता की हत्या को करंट लगने से हुआ हादसा दिखाया जा सके। लेकिन ममता के गले पर निशान थे। जिससे कि साफ पता चलता था कि ममता की हत्या की गई है। इसके बाद हम सभी थाने में पहुंचे और पुलिस को साथ लेकर दोबारा घटनास्थल पर आए। लेकिन तब तक तीनों आरोपी घर से फरार हो चुके थे। मृतका का एक छह साल का लड़का है। हालांकि संदीप के रिश्तेदारों ने 6 साल के लड़के के लालन पोषण का हवाला देते हुए कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। लेकिन ममता के परिजनों ने कहा कि जब उनकी बेटी ही नहीं रही तो वे अब दोषियों को कैसे छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed