फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बाइक सवारों ने रोडवेज बस चालक-परिचालक से मारपीट

बाइक सवारों ने रोडवेज बस चालक-परिचालक से मारपीट

Thu, 12 Apr 2018 01:39 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने रोडवेज बस चालक-परिचालक से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सांगवान चौक पर रोडवेज बस चालक व परिचालक के साथ दो लोगों ने मारपीट की। काफी हंगामा होने के कारण सैकड़ों लोग रोड पर जमा हो गए। जिस वजह से डबवाली रोड पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने पर यातायात थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। परिचालक का आरोप है कि हमलावर उसके बैग से 1500 रुपये की नकदी छीनकर ले गए हैं। पूरा घटनाक्रम रोडवेज बस के आगे अचानक एक ट्रेक्टर आ जाने की वजह से हुआ।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब छह बजे बस अड्डे से रोडवेज की एक बस सिरसा से कालांवाली जाने के लिए रवाना हुई। सांगवान चौक के पास अचानक बस के आगे एक ट्रेक्टर आ गया, चालक खुशीराम ने भिडंत को रोकने के लिए एक दम से ब्रेक लगाई। बस तो रुक गई लेकिन पीछे तेज रफ्तार से आ रहा एक बाइक बस से टकरा गया। बाइक पर सवार दो लोग नीचे गिर गए। इसके बाद दोनों लोगों ने बस में घुसकर चालक खुशीराम और परिचालक मदन लाल से मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने पर सैकड़ों की संख्या में लोग रोड पर एकत्रित हो गए जिससे ट्रेफिक जाम हो गया। बस चालक खुशीराम ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। इसके बाद यातायात थाना प्रभारी जयभगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाया और चालक-परिचालक से घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई। परिचालक मदन लाल ने पुलिस को बताया कि मारपीट करने वाले लोग उसके बैग से 1500 रुपये निकालकर अपने बाइक पर सवार होकर फरार हुए हैं। शहर थाना प्रभारी अमित बैनीवाल का कहना है कि बस चालक और परिचालक जैसे ही लिखित में शिकायत देंगे तुरंत प्रभाव से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed