फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   विवाहिता ने लगाया जेठ पर दुष्कर्म व नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप

विवाहिता ने लगाया जेठ पर दुष्कर्म व नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप

Sun, 08 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाया जेठ पर दुष्कर्म व नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
क्षेत्र की एक विवाहिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने राजस्थान के जिला अलवर के गांव खैरथल निवासी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विवाहिता ने अपने जेठ पर बलात्कार करने और नहाते हुए की वीडियो बनाने की भी शिकायत की है। विवाहिता की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि विवाह के समय उसके परिवारजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजनों ने अधिक दहेज की मांग की। मांग पूरी न करने पर उसे ताने दिए गए, मारा पीटा गया और जान से मारने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि उसके जेठ ने उसके साथ बलात्कार किया और नहाते हुए की मोबाइल पर वीडियो बनाई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति अशोक कुमार, जेठ सतेंद्र कुमार, ससुर वेद प्रकाश, सास बिमला, ननदें मृदुला, अमृता और वंदना, जेठानी रूपांता के खिलाफ मामला दर्जकर जांच का जिम्मा महिला एएसआई उर्मिला को सौंपा है। जांच अधिकारी उर्मिला का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed