फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गुरदास तूर को दी जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत

गुरदास तूर को दी जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत

Tue, 07 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
गुरदास तूर को दी जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत
गुरदास तूर को दी जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत
विज्ञापन

सिरसा। मूल रूप से गोशाला मोहल्ला और हाल सुख सागर कॉलोनी निवासी डेरा सच्चा सौदा के पूर्व सेवादार गुरदास तूर को किसी असामाजिक तत्व ने सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी है। गुरदास तूर ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपा है।

एसपी को दिए शिकायत पत्र में गुरदास तूर ने बताया कि वह एक शांतिप्रय नागरिक है। वह डेरा सच्चा सौदा में करीब छह वर्ष पूर्व बतौर साधु रहा है। उसके सेवाभाव के चलते डेरे की कई कमेटियों में वह जिम्मेवारी से कार्य करता रहा। इसके बाद उसे लगा की डेरा में जो कुछ दिखाया और बताया जा रहा है, वह सच नहीं है। पर्दे के पीछे गलत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है, जिसके बाद उसने डेरे के खिलाफ आवाज उठाई और अब तक लगातार उठाता आ रहा है। उसने बताया कि पूर्व में भी डेरे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की हत्या कर रास्ते से हटाया जा चुका है और अब उसे भी इस बात का डर सता रहा है कि कहीं उसके साथ भी कुछ ऐसा न हो जाए। तूर ने बताया कि चार नवंबर को डेरा सच्चा सौदा को दोबारा से शुरू किया गया, जिसके ठीक एक दिन बाद ही उसे सोशल साइट फेसबुक पर किसी असामाजिकतत्व ने लिखा हुआ है कि कुत्ते की मौत मरेगा।’ तूर ने आशंका व्यक्त की है कि जिस प्रकार से धमकी दी गई है, उसे लेकर वह डर के साये में जी रहा है। तूर ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि ऐसे गुंडा तत्वों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए, ताकि जान माल का नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed