फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   लैंड क्रूजर जलाने से लेकर सिरसा और पंचकूला में हुई हिंसा से जुड़ने लगे हरमेल के तार

लैंड क्रूजर जलाने से लेकर सिरसा और पंचकूला में हुई हिंसा से जुड़ने लगे हरमेल के तार

Tue, 19 Sep 2017 01:09 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
लैंड क्रूजर जलाने से लेकर सिरसा और पंचकूला में हुई हिंसा से जुड़ने लगे हरमेल के तार

विज्ञापन
लैंड क्रूजर जलाने से लेकर सिरसा और पंचकूला में हुई हिंसा से जुड़े हरमेल के तार
कॉल डिटेल से खुलासा, 25 से 30 अगस्त के बीच हरमेल ने अपने मोबाइल से की डेढ़ हजार कॉल
पुलिस ने निकलवानी शुरू की मोबाइल नंबरों की आईडी, मोबाइल नंबरों की लोकेशन के आधार पर धरपकड़ शुरू
केवल मात्र मैकेनिक ही नहीं था हरमेल, डेरा की स्पेशल आईटी विंग से भी था उसका जुड़ाव
पक्की संभावना: हिंसा के दिन डेरा के निर्देश अनुयायियों को कॉल करके दिए
हितेश चतुर्वेदी
सिरसा।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गाड़ियों के मैकेनिक हरमेल सिंह के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल ने उसकी सारी झूठी बातों की पोल खोलकर रख दी है। जांच में जुटी पुलिस को कॉल डिटेल से यह पता चला है कि उसने 25 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक डेढ़ हजार कॉल अपने मोबाइल नंबर से विभिन्न मोबाइल नंबरों पर की। पुलिस ने इन मोबाइल नंबरों की आईडी निकलवानी शुरू कर दी है। साथ ही मोबाइल नंबरों की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। हरमेल के मोबाइल की कॉल डिटेल से यह साफ हो गया है कि 25 अगस्त के दिन जब डेरा मुखी को साध्वी यौन मामले में दोषी करार दिया गया तब वह डेरा सच्चा सौदा में ही था और डेरा से जुडे़ अनुयायियों को कॉल करके संदेश देता रहा। 25 अगस्त को सिरसा और पंचकूला में हुई हिंसा से भी उसका संबंध जुड़ता दिखाई दे रहा है। 25 से लेकर 28 अगस्त तक हरमेल ने करीब एक हजार फोन कॉल अपने मोबाइल से की हैं। कोई भी सामान्य आदमी इनती कॉल पूरे महीने में भी नहीं करता, जितनी हरमेल ने तीन दिनों के अंदर विभिन्न नंबरों पर की।

हरमेल से पूछा जा रहा है कि तीन दिनों में इतनी सारी कॉल उसने क्यों की। जिन-जिन लोगों को हरमेल ने फोन किया उन नंबरों पर कॉल करके पुलिस कॉल कर के जानकारी जुटाई है। 28 अगस्त की दोपहर डेरा मुखी को सजा सुनाए के समय हरमेल ने 20 नंबरों पर फोन किया था। पुलिस को यकीन है कि ये नंबर उन लोगों के हैं जो हरमेल सिंह के साथ लैंड क्रूजर को फूलकां के पास आग लगाने की साजिश में शामिल रहे। डिंग पुलिस ने सबसे पहले इन 20 नंबरों की आईडी निकलवाई है। आईडी में अंकित नाम व पते के आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। कॉल डिटेल से सबसे ज्यादा खास बात यह पता चली है कि हरमेल ने 25 से लेकर 30 अगस्त तक की 1500 कॉल जिन नंबरों पर की गई उनमें से ज्यादातर मोबाइल नंबर सिरसा के हैं। जांच अधिकारी एवं डिंग थाना इंचार्ज जंगीर सिंह का कहना है कि हरमेल ने जिन-जिन लोगाें को फोन किया उनसे पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल को लेकर यह साफ हो गया है कि हरमेेल सिंह केवल मात्र डेरा मुखी की गाड़ियाें का मैकेनिक ही नहीं था बल्कि उसका संबंध डेरा की स्पेशल आईटी विंग से जुड़ा लग रहा है। ये भी संभव है कि वो 25 अगस्त को सिरसा व पंचकूला में हुई हिंसा में उसने डेरा के निर्देश अनुयायियों को कॉल करके दिए। लैंड क्रूजर को आग लगाकर सबूत नष्ट करने के मामले में हरमेल के सहयोगी साथियों के बारे में पता चल चुका है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी धरपकड़ की जा रही है। जल्द-जल्द हरमेल से जुडे़ सभी राज का खुलास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed