{"_id":"5c4a05b8bdec22739e2a47c0","slug":"141548355000-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों ने महिला के कानों की बालियां छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो युवकों ने महिला के कानों की बालियां छीनी
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
बाइक सवार दो युवकों ने महिला के कानों की बालियां झपटी
विज्ञापन
कालांवाली। शहर में लूटपाट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। वीरवार को शहर में बाइक सवार दो युवक एक महिला के कानों की बालियां झपट कर फरार हो गए। रेलवे स्टेशन के पास वार्ड सात की गली गुरुदत्त वाली की निवासी लगभग 50 वर्षीय महिला सरोज रानी ने बताया कि वह दोपहर को लगभग ढाई बजे एक पड़ोसी महिला के साथ घर के बाहर धूप में बैठी थी कि उनसे कुछ दूरी पर एक बाइक पर दो युवक आए। जिनमें से एक युवक बाइक पर बैठा रहा। जबकि एक युवक उनकी तरफ आया और झपटा मारकर उसके दोनों कानो की बालियां छीनकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि उसने काफी शोर भी मचाया था। आस पास के लोगों ने भी बाइक का पीछा किया था लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घटना का पता चलने पर उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।