{"_id":"5c423222bdec224bc356e136","slug":"141547842082-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी में डोडा पोस्त लेकर ऑटो मार्केट आए युवक को सीआईए ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी में डोडा पोस्त लेकर ऑटो मार्केट आए युवक को सीआईए ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात किलोग्राम डोडा पोस्त समेत युवक गिरफ्तार, केस दर्ज
सिरसा। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए पुलिस ने गश्त के दौरान आटो मार्केट से स्कूटी सवार युवक को सात किलो 320 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान तेजिंद्र सिंह निवासी गली नंबर15 हरि विष्णु कालोनी कीर्तिनगर के रूप में हुई है । आरोपी के खिलाफ शहर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार सीआईए पुलिस वीरवार रात एएसआई तरसेम सिंह के नेतृत्व में ऑटो मार्केट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने स्कूूटी पर सवार युवक को रुकवाया। तलाशी के दौरान स्कूटी में से सात किलो 320 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम तेजिंद्र सिंह है और वह हरि विष्णु कॉलोनी सिरसा का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने आरोपी तेजिंद्र सिंह को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।