{"_id":"5c1ea38cbdec2256c4552f16","slug":"141545511820-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रही मां-बेटी से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रही मां-बेटी से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर लौट रही मां-बेटी से छेड़छाड़
सिरसा। डबवाली रोड स्थित पर एक युवक ने मां-बेटी से छेड़छाड़ की। घर आकर दोनों ने परिजनों को घटना बारे बताया। इसके बाद पीड़ित महिला ने महिला थाने मेें जाकर शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 20 दिसंबर की रात को वह अपनी बेटी के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान डबवाली रोड निवासी हैप्पी सिंह ने दोनों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। धमकी से भयभीत मां-बेटी घर पहुंची और परिवार के लोगों को सारी आपबीती सुनाई। परिवार वाले दोनों को लेकर महिला पुलिस थाने पहुंचे। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि आरोपी हैप्पी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।