फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई कोर्ट में नहीं हुआ पेश, कोर्ट ने फिर जारी किया प्रोडेक्शन वारंट

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई कोर्ट में नहीं हुआ पेश, कोर्ट ने फिर जारी किया प्रोडेक्शन वारंट

Thu, 06 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई कोर्ट में नहीं हुआ पेश, कोर्ट ने फिर जारी किया प्रोडेक्शन वारंट
कोर्ट में पेश नहीं हुआ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई
विज्ञापन

सिरसा। छोटू भाट पर कोर्ट में अपने शूटरों से हमला करवाने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बुधवार को न्यायालय समक्ष पेश नहीं हुआ, जबकि उसके साथियों को पेशी पर लाया गया। पेशी को लेकर बुधवार को कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। गैंगस्टर के शूटर अबोहर निवासी संदीप, प्रवीण उर्फ गोगी, गांव गंगा निवासी बलदेव सिंह, जैतो मंडी (फरीदकोट) निवासी गोबिंद को कड़ी सुरक्षा के बीच अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जरनैल सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। लॉरेस बिश्नोई को सुरक्षा कारणों से राजस्थान पुलिस पेशी पर नहीं ला सकी। वीरवार को उसकी उदयपुर कोर्ट में पेशी है। गैंगस्टर के न्यायिक हिरासत में होने के चलते सत्र न्यायालय ने फिर से उसका प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया। अब इस मामले में अगली पेशी आठ अक्टूबर को होगी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई राजस्थान की भरतपुर जेल में बंद है।

मामले के अनुसार दो सितंबर 2016 को सिरसा जेल में कैद गैंगस्टर छोटू भाट की डबवाली कोर्ट में पेशी थी। कड़ी सुरक्षा में पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने लगी तो चार युवकों ने उसपर ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में छोटू भाट व पुलिस कर्मी दलबीर सिंह को गोली लगी, लेकिन दोनों की जान बच गई। हमलावर फायरिंग करके कार में सवार होकर हनुमानगढ़ सीमा में दाखिल हो गए। यहां पर राजस्थान पुलिस ने उनसे मुठभेड़ हो गई और पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अबोहर निवासी संदीप, प्रवीण उर्फ गोगी, गांव गंगा निवासी बलदेव सिंह, जैतो मंडी (फरीदकोट) निवासी गोबिंद ने पुलिस को बताया कि वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर हैं। लॉरेंस के कहने उन्होंने छोटू भाट को मारने के लिए उसपर डबवाली कोर्ट में हमला किया। हमले के समय लॉरेंस बिश्नोई पंजाब की अबोहर जेल में कैद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed