फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दोनों पक्षों से बातचीत के बाद रिपोर्ट पार्टी हाईकमान और सीएम को भेजी जाएगी:भाटिया

दोनों पक्षों से बातचीत के बाद रिपोर्ट पार्टी हाईकमान और सीएम को भेजी जाएगी:भाटिया

Mon, 20 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
दोनों पक्षों से बातचीत के बाद रिपोर्ट पार्टी हाईकमान और सीएम को भेजी जाएगी:भाटिया
भाजपा जिला प्रभारी बोले-सीएम को भेजी जाएगी मामले की रिपोर्ट
विज्ञापन

सिरसा। भाजपा के सिरसा जिला प्रभारी संजय भाटिया रविवार को अस्पताल में भाजपा नेता देवकुमार शर्मा से मिलने पहुंचे। उन्होेंने देव कुमार से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। अब देवकुमार शर्मा स्वस्थ हैं। उनके मन को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आदित्य चौटाला से भी बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से बातचीत के बाद रिपोर्ट तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपी जाएगी। उधर, भाजपा नेता देवकुमार शर्मा ने निजी अस्पताल के बाहर मीडिया को बताया कि कालुआना में भी आदित्य चौटाला के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की साजिश रची भी। वे चाय के बहाने उनको सभास्थल से दूर ले जाना चाहते थे, जबकि अहमदपुर दारेवाला में मारपीट के दौरान उनके गुप्तांग पर भी लातें मारी गईं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ही किसानों का मसीहा मानते हैं। क्योंकि चौधरी देवीलाल ने क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया।

शनिवार को गांव अहमदपुर दारेवाला में चौधरी देवीलाल पर टिप्पणी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवकुमार शर्मा और आदित्य चौटाला समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान देव कुमार शर्मा से भी मारपीट हुई। जिन्हें बाद में सिरसा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जिला प्रभारी संजय भाटिया को मामले की जांच के लिए सिरसा भेजा। जानकारी जुटाने के बाद भाजपा नेता डबवाली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed