फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   फर्जी दस्तावेज देकर नंबरदार ने तीन साल तक ली पेंशन, केस दर्ज

फर्जी दस्तावेज देकर नंबरदार ने तीन साल तक ली पेंशन, केस दर्ज

Fri, 17 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज देकर नंबरदार ने तीन साल तक ली पेंशन, केस दर्ज
फर्जी दस्तावेजों के सहारे नंबरदार तीन साल तक लेता रहा बुढ़ापा पेंशन
विज्ञापन

कालांवाली। क्षेत्र के गांव सिंघपुरा निवासी एक नंबरदार ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर तीन साल तक बुढ़ापा पेंशन ली। जब मामले का खुलासा हुआ तो नंबरदार ने स्वयं ही समाज कल्याण विभाग में पेश होकर पेंशन कटवाने की मांग की। विभाग ने इस पर ब्याज सहित राशि जमा करवाने के आदेश दिए। नंबरदार ने पेंशन के रूप में ली गई राशि ब्याज सहित करीब एक लाख रुपये विभाग को जमा करवा दी। इसके बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने जिला उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपी। उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नंबरदार पर केस दर्ज करवाने के आदेश दिए। पुलिस ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जिला समाज कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह निवासी गांव सिंघपुरा, जोकि गांव में नंबरदार है, ने 2004 में बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन किया था। आवेदन के समय नंबरदार की उम्र करीब 40 वर्ष बनती थी। आवेदन के समय नंबरदार ने आयु संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। गांव के ही लुदर सिंह पुत्र दरबारा सिंह ने विभाग को शिकायत पत्र देकर सुखदेव सिंह की आयु की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत में दिए गए जन्म प्रमाण पत्र के मुताबिक सुखदेव की जन्मतिथि 10 जनवरी 1964 है। जिसके मुताबिक 2004 में उसकी उम्र करीब 40 साल बनती थी। इस पर विभाग ने नंबरदार को नोटिस भेजकर दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए। सुखदेव सिंह ने स्वयं विभाग के कार्यालय में पेश होकर पेंशन के रूप में ली गई राशि 12 प्रतिशत ब्याज सहित, जोकि करीब एक लाख रुपये बनती है। विभाग को जमा करवा दी। विभाग के अधिकारी ने रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त को सौंप दी। उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग को सुखदेव सिंह के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज करवाने के आदेश दिए। चौकी प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed