{"_id":"5b47b0704f1c1b07278b6329","slug":"141531424880-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्विफ्ट-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत
सिरसा। सिरसा-डबवाली मार्ग पर स्थित गांव अहमदपुर के निकट बुधवार रात्रि को कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कार चालक को भी काफी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव अहमदपुर निवासी करीब 27 वर्षीय रोशन पुत्र चांदीराम व 21 वर्षीय प्रिंस पुत्र मदनलाल मजदूरी करते हैं। दोनों रात्रि करीब साढ़े दस बजे गांव से सिरसा किसी काम से आ रहे थे। इस दौरान गांव पंजुआना निवासी पंकज अपनी स्विफ्ट कार से गांव लौट रहा था। हाईवे पर कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गए और कार भी अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ों से जा टकराई। बाइक सवार प्रिंस की सिर में मौके पर चोटें लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोशनलाल ने अस्पताल में जाने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गाड़ी चालक पंकज को भी काफी चोटें आई। जिसे शहर के एक निजी अस्पताल मेें उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद दोनों शवों को पहचान होने पर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। सुबह पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।