फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दुकान में रखी 1.70 लाख की नकदी चोरी

दुकान में रखी 1.70 लाख की नकदी चोरी

Sat, 31 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
दुकान में रखी 1.70 लाख की नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चोपटा।
क्षेत्र के गांव जमाल में चौक पर स्थित दुकान से एक व्यक्ति करीब 1.70 लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गया। दुकान मालिक ने गांव बरासरी के एक व्यक्ति को दुकान से निकलते देखकर उस पर शक जताया, जिस पर पुलिस ने भी उससे पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव जमाल निवासी रणधीर ने बताया कि उसकी गांव जमाल में चौक पर ही दुकान है, जोकि उसने किराये पर दी हुई है। उसने बताया कि वीरवार को वह 1.70 लाख की नकदी, जोकि उसे किसी रिश्तेदार को देनी थी लेकर दुकान पर आ गया। नकदी को वह दुकान में रखकर बाथरूम करने चला गया। इसी दौरान गांव बरासरी निवासी एक व्यक्ति जोकि उसके आने से पूर्व दुकान से निकलकर गया। जब उसने आकर नकदी संभाली तो गायब थी। दुकान में जो लड़का था, वो बाहर काम कर रहा था। इसलिए उसका शक उक्त व्यक्ति पर ही गया। उसने पहले अपने स्तर पर उसे बुलाकर पूछताछ की, लेकिन उसने क ोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें जमाल चौक में दुकान से नकदी चोरी होने की सूचना मिली थी, जिस पर वे मौके पर पहुंचे और जांच की। दुकान मालिक ने बरासरी निवासी एक व्यक्ति पर चोरी का शक जताया, जिसपर उन्होंने उससे पूछताछ भी की, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed