फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ेपिस्तोल के बल पर शराब ठेका से लूटी 25 हजार की नकदी

ेपिस्तोल के बल पर शराब ठेका से लूटी 25 हजार की नकदी

Wed, 21 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ेपिस्तोल के बल पर शराब ठेका से लूटी 25 हजार की नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालांवाली।
शहर में आपराधिक गतिविधियां कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं। लुटेरों, चोरों और अन्य असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर हर दिन कोई नई घटना हो अंजाम दे रहे हैं। सोमवार रात को तीन लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर कालांवाली-गदराना रोड पर स्थित देसी शराब से 25 हजार रुपये की राशि लूट कर ले गए। लुटेरों ने फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलने पर कालांवाली के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश की पर कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने कारिंदे देव कुमार के ब्यान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करीब तीन माह पूर्व लूटपाट के इरादे से हुई सुरेंद्र कुमार की हत्या के मामले में भी पुलिस अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं कर पाई है। ठेके के कारिदे देव कुमार निवासी मुसंदा बिहार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात को करीब नौ बजे ठेका बंद कर अपने दूसरे साथी के साथ पीछे वाले कमरे में लेटे हुए थे कि बाहर से किसी ने ठेके का गेट को खोलने के लिए धक्के मारे और हवाई फायर भी किए। जब उन्होंने डर के मारे गेट नहीं खोला तो वह गेट तोड़कर अंदर घुस आए और ठेके के अंदर पड़ा रुपयों वाला गल्ला उठाकर फरार हो गए, जिसमें करीब 25 हजार रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ और ठेकेदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देव कुमार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर मंगलवार को डीएसपी किशोरी लाल और सीआईए डबवाली के प्रभारी दलीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि कारिंदा देव कुमार निवासी बिहार के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आस पास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाली जा रही है शीघ्र ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
बॉक्स
कई माह से बढ़ती लूटपाट की वारदात को लेकर लोगों में भय का माहौल है, जिसके चलते आमजन में सरकार और पुलिस प्रशासन के प्रति रोष पनप रहा है। गत 28 नवंबर को रेलवे स्टेशन पर सैर के दौरान लूटपाट के इरादे से की गई सुरेंद्र कुमार की हत्या कर दी गई, जिसके हत्यारों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पांच नवंबर की रात पंजाब बस अड्डा के नजदीक साइड देने को लेकर अज्ञात लोगों की ओर से फायरिंग की गई। जिसमें किसी भी व्यक्ति की ओर से शिकायत दर्ज न करवाने के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से डमी पिस्तौल होने की बात कहते हुए कोई कार्रवाई नहीं की।
गत 14 दिसंबर को रोड़ी रोड से दरोगा कुमार निवासी जिला बक्सर बिहार से दो बाइक सवार युवकों ने चाकू के बल पर करीब 850 रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इसी दिन रात को शहर के नजदीक पंजाब के एक युवक से बाइक छीनने का प्रयास किया। जिसकी पंजाब के युवक ने पुलिस को शिकायत नहीं दी।
इसके बाद 16 दिसंबर को भी रोड़ी रोड से दो मजदूरों दांजी राम और उमा शंकर निवासी जिला बक्सर बिहार से चाकू के बल पर तीन बाइक सवार युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

21 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने शहर की दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान कुछ ज्यादा सामान न मिलने के चलते 100 रुपये और दो चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गए। जलघर रोड पर दो व्यापारी भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला किया, हमलावरों का आज तक कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed