फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शराब ठेका से लूटी नकदी और शराब की बोतलें

शराब ठेका से लूटी नकदी और शराब की बोतलें

Tue, 07 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेका से लूटी नकदी और शराब की बोतलें
शराब ठेके से लूटी नकदी और शराब की बोतलें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
उपमंडल के साथ लगते गांवों में लूटपाट और छीना-झपटी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। पुलिस ने चौकसी बढ़ाकर लुटेरों का सुराग देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी, लेकिन लुटेरों द्वारा पुलिस प्रबंधों को धत्ता बताते हुए सोमवार की दोपहर कार सवार लुटेरों ने उपमंडल के गांव पन्नीवाला मोरिका में स्थित एक शराब के ठेके को अपना निशाना बनाते हुए पिस्तौल दिखाकर कारिंदों से करीब 30 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। जाते हुए उक्त लुटेरे शराब की बोतलें भी अपने साथ ले गए।

सोमवार दोपहर एक कार में सवार कुछ युवक गांव पन्नीवाला मोरिका में स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे। इसी दौरान कार में सवार युवक ने पिस्तौल दिखाकर कारिंदे से करीब 30 हजार की नकदी लूट ली और जाते हुए अंग्रेजी शराब की आधा दर्जन बोतलें अपने साथ ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार लुटेरों के हाथ में पिस्तौल और तलवारें थी। लूटपाट की इस घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे कालांवाली की ओर फरार हो गए। कारिंदों ने घटना की सूचना शराब ठेकेदार और पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में डीएसपी कुलदीप सिंह बेनिवाल ने बताया कि सूचना पाकर वह स्वयं मौके पर पहुंचे और साथ लगते पंजाब क्षेत्र और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही बॉर्डर पर पंजाब पुलिस को भी इस संबंध में अलर्ट जारी कर सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है, जिसमें डबवाली सदर और सीआईए पुलिस शामिल हैं। जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed