{"_id":"597386c44f1c1b18368b4769","slug":"141500743364-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक भिड़े, एक युवक की माइनर में गिरने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक भिड़े, एक युवक की माइनर में गिरने से मौत
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक भिड़ी, एक युवक की माइनर में गिरने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
डिंग मंडी क्षेत्र के गांव कुसुंबी के निकट शुक्रवार रात को दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार युवक की माइनर में गिरने से मौत हो गई। हालांकि शुरू में परिजनों ने युवक की हत्या कर उसे नहर में फेंकने का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा की व्यक्ति की मौत कैसे हुई है?
गांव कुसुंबी निवासी करीब 30 वर्षीय सतीश कुमार गांव में ही जमींदार गिनी सिंह के यहां हिस्से पर भूमि काश्त करता था। परिजनों के मुताबिक रात्रि को गिनी सिंह सतीश को बाइक पर बैठाकर खेत में ले जाने के लिए आया था। दोनों बाइक पर बैठकर खेतों की ओर चल पड़े। रास्ते में कुसुंबी माइनर पर सामने से आ रहे बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा सतीश उछलकर माइनर में जा गिरा। गिनी डर के मारे उसे वहीं, छोड़कर मौके से बाइक लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने गांव में सूचित कर घटना की जानकारी दी, लेकिन जब तक परिजन और ग्रामीण पहुंचे युवक दम तोड़ चुका था। सुबह परिजनों ने एक बार तो जमींदार पर सतीश की हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में पुलिस से बातचीत के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक शादीशुदा था और उसके एक बच्चा है।