फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   लोन के लिए गिरवी रखी भूमि को बेचा, धोखाधड़ी का केस दर्ज

लोन के लिए गिरवी रखी भूमि को बेचा, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sat, 17 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
लोन के लिए गिरवी रखी भूमि को बेचा, धोखाधड़ी का केस दर्ज
लोन के लिए गिरवी रखी भूमि बेची, धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

डबवाली। पंजाब नेशनल बैंक की चोरमार शाखा के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव पिपली निवासी व्यक्ति ने बैंक से लोन की एवज में जो भूमि गिरवी रखी थी, उसे दूसरे को बेच डाला। बैंक प्रबंधक की ओर से शहर डबवाली थाना में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है।

पीएनबी चोरमार शाखा के प्रबंधक की ओर से पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि गांव पिपली निवासी बूटाराम पुत्र सुखदेव ने बैंक शाखा से 27 फरवरी 2008 को केसीसी स्कीम के तहत एक लाख रुपये का लोन लिया था। इसकी एवज में अपनी 18 कनाल 7 मरला भूमि रहन रखी थी। बैंक की ओर से रहन का रजिस्टर्ड नामा भी करवाया गया और रहननामे का इंद्राज करवाने के लिए रिकार्ड माल में आवेदन किया। श्योदत कुमार पटवारी टीएससी डबवाली ने इस बाबत रपट भी बैंक को दी कि रोजनामचे में रपट दर्ज कर ली गई है। शाखा प्रबंधक की ओर से बताया गया कि बूटाराम द्वारा बैंक की शर्तों के अनुसार लोन की अदायगी नहीं की गई। वहीं उन्हें पता चला कि बूटा राम ने पटवारी श्योदत्त के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा गया। जिसके कारण रहननामे का इंद्राज जमाबंदी में नहीं किया गया। जो भूमि पीएनबी के पास गिरवी थी, बूटाराम ने वह भूमि वर्ष 2014 में किसी अन्य को बेच डाली। बूटाराम व पटवारी श्योदत्त ने धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर शहर डबवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed