फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हिंसा मामले में भगौड़े घोषित डेरा प्रबंधन कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज

हिंसा मामले में भगौड़े घोषित डेरा प्रबंधन कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज

Fri, 21 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
हिंसा मामले में भगौड़े घोषित डेरा प्रबंधन कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज
डेरा प्रबंधन कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। डेरा विवाद को लेकर सिरसा में हुई हिंसा मामले में कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए मुख्य चार आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिन भगौड़े आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है उसमें डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पीआर नैन , डेरा प्रबंधन समिति की 15 मेंबरी कमेटी के पदाधिकारी नवीन कुमार उर्फ गोभी, अभिजीत उर्फ बब्लू व बेअंत कौर शामिल है। ये आरोपी हिंसा के बाद से ही फरार चल रहे हैं।

इन चारों मुख्य आरोपियों पर सिरसा पुलिस ने 25 मई 2018 को एक-एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था, लेकिन सिरसा पुलिस अभी तक उक्त भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के पोस्टर सिरसा के बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में चस्पा किए। उक्त चारों आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बेहद करीबी हैं। इनके हाथों में ही डेरा सच्चा सौदा सारा संचालन था। ये लोग डेरा की तमाम गतिविधियों की रिपोर्ट सीधा डेरा प्रमुख को देते थे। आरोपी बेेयंत कौर के हाथों में अकाउंट की जिम्मेदारी थी। डेरा सच्चा सौदा का सालाना अरबों रुपये का हिसाब किताब बेयंत कौर करती थी। एसआईटी ने जनवरी 2018 को डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पीआर नैन सहित चारों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed