{"_id":"5c4b6aedbdec2259b05bb315","slug":"121548446445-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए मृतक के परिजन और पुुलिस कर्मियों के बयान
चोपटा। पुलिस हिरासत में वीरवार सुबह गांव नाथूसरी कलां निवासी हनुमान की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में शुक्रवार को डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। इससे पहले मजिस्ट्रेट प्रचेता सिंह ने मृतक हनुमान के परिजनों व पुलिस कर्मचारियों का बयान दर्ज किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। दोपहर को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव का बिसरा जांच हेतु मधुबन लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारण सामने आएंगे।
बता दें कि वीरवार सुबह चोपटा थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के शक में गांव नाथूसरी कलां निवासी हनुमान के घर छापामारी की। हनुमान के भाई सुरेश ने मजिस्ट्रेट समक्ष दिए बयान में आरोप लगाया है कि पुलिस हनुमान को घर से उठाकर थाने में ले गई। इसके बाद पुलिस ने जबरन उसे कुछ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, चोपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जय भगवान का बयान है कि पुलिस ने हनुमान के घर छापा मारा था। पुलिस को देखकर हनुमान ने अपने पास मौजूद हेरोइन का एक साथ सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी जयभगवान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।