{"_id":"5bd379b0bdec2269ba10c293","slug":"121540585904-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक बाबा पर पोता पोती से मिलवाने के नाम पर ठीक का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक बाबा पर पोता पोती से मिलवाने के नाम पर ठीक का आरोप
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोता-पोती से मिलवाने के नाम पर ठगी का आरोप
ओढां। गांव ढाबां के रहने वाले एक वृद्ध गणपत राम ने गांव बडागुढा के एक तांत्रिक पर ठगी का आरोप लगाते हुए सीएम विंडो पर शिकायत दी है। शिकायत में गणपत राम ने बताया कि उसके बेटे अंर्तयामी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है, जिसके बाद उसकी पुत्रवधु उसके पोते व पोती सहित मायके चली गई थी।
गणपत राम ने बताया किसी ने उसे बड़ागुढ़ा में रहने वाले एक तांत्रिक बाबा के बारे में बताया कि वह उसके पोते पोती से उसे मिलवा देगा। इसी दौरान कुछ दिनों बाद साजिश के तहत वह बाबा उनके घर आया। उसे तंत्र मंत्र से दोनों बच्चों से जल्दी ही मिलवाने का दावा किया। वृद्ध ने आरोप लगाया गया कि उक्त बाबा उसके पोता व पोती को मिलवाने के नाम पर गुमराह कर उससे पैसे ऐंठता रहा। आरोप है कि इस तरह बाबा ने उससे 16 हजार रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसे बाबा द्वारा की गई ठगी का पता चला तो उसने बाबा से पैसे वापस मांगे। लेकिन बाबा टाल मटोल करता रहा। वृद्ध गणपत राम का आरोप है कि बड़ागुढ़ा में रहने वाला उक्त बाबा लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए भोले भाले लोगों से तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी करता है। गणपत राम ने बताया कि इस मामले को लेकर इससे पहले भी उक्त बाबा के खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत दी थी। लेकिन उस समय कुछ लोगों ने उससे पैसे दिलवाने की बात पर समझौता करवा दिया था। आज तक तांत्रिक बाबा ने उसे पैसे नहीं दिए। जिसके चलते वह दर दर भटकने पर मजबूर है। वृद्ध ने इस मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।