फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शुक्रवार को शहर के परशुराम चौक और बेगू रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबी खंभों पर लटकी केबल की तारे काटी,

शुक्रवार को शहर के परशुराम चौक और बेगू रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबी खंभों पर लटकी केबल की तारे काटी,

Sat, 29 Dec 2018 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को शहर के परशुराम चौक और बेगू रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबी खंभों पर लटकी केबल की तारे काटी,
केबल काटने के विरोध में संचालकों ने कोर्ट में दायर की याचिका, नप को नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर में केबल काटने के मामले में सिरसा ब्रांड बैंड लिमिटेड ने सिरसा जिला प्रशासन और नगरपरिषद को पार्टी बनाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। वहीं सिरसा के फास्ट-वे केबल संचालक ने भी जिला कोर्ट में याचिका दायर कर राहत दिलाने की मांग की है। जिला कोर्ट से शुक्रवार को नगर परिषद को सम्मन पहुंच गया है। अब दोनों मामलों में नप को अपना जवाब दायर करना है। वहीं नगर परिषद सिरसा के कर्मचारियों ने शुक्रवार को शहर के आंबेडकर चौक से परशुराम चौक और परशुराम चौक से बेगू रोड की ओर करीब तीन किलोमीटर लंबी खंभों पर लगी हुई केबल काट दी। इससे पहले वीरवार को नप ने विभिन्न एरिया से करीब 6 किलोमीटर लंबी केबल काटी थी।
ट्रिपल प्ले केबल के सिरसा और फतेहाबाद के डिस्ट्रीब्यूटर राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उनकी फर्म सिरसा ब्राड बैंड प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले की अगली सुनवाई 14 जनवरी को हैं। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को नगर परिषद ने कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए उनकी शहर में केबल काटनी शुरू कर दी। जबकि कोर्ट का ऐसा कोई आदेश नहीं है। इसके विरोध में वे डीसी के पास भी गए, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उन्होेंने कहा कि कोर्ट के आदेश हैं ऊंची और नीची तारों को दुरुस्त किया जाए, लेकिन काटने का कोई आदेश नहीं है। सिरसा प्रशासन ने हमारी सुनवाई नहीं की, इसलिए हमने कोर्ट का सहारा लिया है। वहीं केबल को लेकर ही सिरसा में फास्ट वे संचालक राजू गगनेजा ने भी जिला कोर्ट में याचिका दायर की है। राजू गगनेजा का कहना है कि हमने कोर्ट में रिलीफ के लिए याचिका दायर की है, ताकि हमारी केबल न काटी जाए। हमारे पास केबल की अनुमति भी है।
विज्ञापन

बिना अनुुमति के चल रही केबल काटने पर 11 दिसंबर को हुआ था केबल काटने पर हंगामा
नगरपरिषद ने जिला प्रशासन के आदेश पर शहर में बिना अनुमति के खंभों पर लटकी केबल की तारों को काटने का अभियान चलाया हुआ है। 11 दिसंबर को शहर के शिव चौक पर केबल काटने को लेकर हंगामा हो गया था। नगर परिषद के जेई भूपेंद्र सिंह को केबल संचालकों ने केबल काटने पर ऐतराज जताया था। इसी को लेकर नप के चीफ सेनेटरी देवेंद्र बिश्नोई और केबल संचालकों के बीच काफी गहमागहमी हो गई थी। तब ट्रैफिक एसएचओ अनिल सोढी ने समझाकर मामले का पटाक्षेप किया। इसके कुछ दिनों बाद नगर परिषद ने केबल संचालकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत थाने में दे दी थी। नगरपरिषद ने ट्रिपल प्ले ब्रांडबैंड संचालकों को अपनी सीमा में 16 साइट पर केबल डालने के लिए 70 हजार रुपये के बीटी बिल भेजे हैं। लेकिन उन्होंने बीटी बिल जमा नहीं करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
एक केबल संचालक ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जबकि दूसरे केबल संचालक ने जिला कोर्ट में याचिका दायर की है। हम अपना पक्ष माननीय कोर्ट में रखेंगे।
वीरेंद्र सहारण, ईओ, नगरपरिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed