फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पैसे के लेनदेन को लेकर युवक ने लगाई फांसी, तीन लोगों पर केस दर्ज

पैसे के लेनदेन को लेकर युवक ने लगाई फांसी, तीन लोगों पर केस दर्ज

Sat, 30 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन को लेकर युवक ने लगाई फांसी, तीन लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चोपटा। क्षेत्र के गांव लुदेसर में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। फंदा लगाने का कारण पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गांव लुदेसर निवासी करीब 25 वर्षीय मानसिंह पुत्र भूप सिंह किराए पर गाड़ी चलाता था। परिजनों के मुताबिक मानसिंह ने कुछ समय पूर्व एक गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी की रकम पूरी होने से पूर्व ही उसने गाड़ी को भादरा के किसी व्यक्ति को बेच दी। गाड़ी बेचने की एवज में उसे एक चेक दिया गया। जो बाद में बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के संबंध में उसने थाने में शिकायत भी दी हुई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से वह लगातार परेशान चल रहा था। फंदा लगाने से पूर्व बनाई गई वीडियो में मान सिंह ने अपने गांव के ही चंदगी राम व सिरसा के विजय मेडिकल स्टोर के संचालक विजय व उसके भाई को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसी परेशानी के चलते उसने रात में घर के पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह काफी देर तक न उठने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो मामले का पता चला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल में पहुंचाया। एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह फंदा लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर उन्होंने शव को उतारा और अस्पताल पहुंचाया । परिजनों के बयानों के आधार पर चंदगी राम, विजय व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फांसी लगाने से पूर्व बनाई वीडियो:
परिजनों के मुताबिक मानसिंह ने फांसी लगाने से पूर्व मोबाइल पर वीडियो बनाई। वीडियो में उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। वीडियो में तीन लोगों के नाम बताएं हैं। वीडियो बनाकर मानसिंह ने रिश्तेदारों के मोबाइल पर डाल दी। हालांकि रिश्तेदारों ने इसे मजाक समझकर उसे हल्के में लिया, लेकिन सुबह जब उन्हें घटना का पता चला तो वे हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed