फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले संस्कृत अध्यापक पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले संस्कृत अध्यापक पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

Sat, 28 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले संस्कृत अध्यापक पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

चोपटा।
सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में खंड के एक गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो स्टाफ सदस्यों पर चोपटा थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी शास्त्री अध्यापक व अध्यापिका के खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं जाने से मारने की धमकी देने के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर छात्रा के परिजनों द्वारा स्कूल के प्रिंसिपल के साथ मारपीट करने के मामले में भी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
सातवीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल को स्कूल समय में संस्कृत अध्यापक रमेश कुमार शास्त्री ने साईंस रूम में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध में शोर मचाने पर स्कूल की अध्यापिका ने उसे धमकाते हुए मामले की शिकायत घर पर नहीं करने के लिए बोला। छात्रा के परिजनों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने गांव में पंचायत की और स्कूल के प्रिंसिपल साधू सिंह को पंचायत में उपस्थित होने के लिए कहा।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रिंसिपल साधू सिंह ने उसी दिन अध्यापक से स्पष्टीकरण मांग लिया। 26 अप्रैल को अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रिंसिपल डीईओ और बीईओ को लिख रहे थे तो सुबह छात्रा के परिजन स्कूल में पहुंचे व छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ के संबंध में कार्रवाई को लेकर प्रिंसिपल की पिटाई कर दी। प्रिंसिपल को साथी अध्यापकों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं अध्यापक रमेश कुमार शास्त्री का आरोप है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है: चौकी प्रभारी
जमाल चौकी प्रभारी रामफल ने बताया कि प्रिंसिपल के आरोपों के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिसमें से फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं छात्रा द्वारा दर्ज करवाए केस की जांच महिला पुलिस अधिकारी के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed