फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   योगेश मितल आत्महत्या प्रकरण का मुख्य आरोपी ऋषि गुप्ता गिरफ्तार

योगेश मितल आत्महत्या प्रकरण का मुख्य आरोपी ऋषि गुप्ता गिरफ्तार

Sat, 27 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
योगेश मितल आत्महत्या प्रकरण का मुख्य आरोपी ऋषि गुप्ता गिरफ्तार
योगेश मित्तल आत्महत्या प्रकरण: मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

डबवाली। योगेश मित्तल उर्फ जॉनी की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक ऋषि गुप्ता को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी किशोरी लाल के मुताबिक ऋषि गुप्ता को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर डबवाली क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि कॉलोनी रोड निवासी योगेश मित्तल उर्फ जॉनी ने कुछ दिन पूर्व घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में ऋषि गुप्ता, जग्गा जंडिया, विक्की कंप्यूटर वाला व कुछ अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ऋषि गुप्ता फरार चल रहा था। उधर, योगेश मित्तल के परिजनों ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जोरदार आंदोलन चलाया। जिससे पुलिस पर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ था। वहीं, इस मामले में पुलिस संजू गोयल व काला ग्रोवर नामक दो युवकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब ऋषि गुप्ता की गिरफ्तारी से इस मामले में कुल 3 लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। डबवाली के डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि ऋषि गुप्ता को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed