{"_id":"5b997946867a557f714f73fe","slug":"111536784710-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का पता पूछने के बहाने महिला के हाथ से सोने का कंगन छीनकर बाइक सवार फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर का पता पूछने के बहाने महिला के हाथ से सोने का कंगन छीनकर बाइक सवार फरार
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर का पता पूछने के बहाने महिला से सोने का कंगन छीने
सिरसा। शहर के सूरतगढिय़ा चौक के निकट बाइक सवार दो युवकों ने मंदिर का पता पूछने के बहाने एक महिला के हाथ में पहना सोने का कंगन छीनकर फरार हो गए। महिला ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।
पुलिस को दी शिकायत में बिमला रानी पत्नी कश्मीरी लाल निवासी मकान नंबर 912, गली नामधारी वाली, नजदीक पंजाबी सनातन धर्म मंदिर ने बताया कि मंगलवार की सांय को वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक बाइक लेकर आए। एक युवक ने कपड़े से मुंह ढांप रखा था। जबकि दूसरे ने नहीं। युवकों ने उससे शिव मंदिर का पता पूछा। जब वह हाथ के इशारे से मंदिर का पता बताने लगी तो एक युवक ने उसके हाथ में पहना हुआ सोने का करीब दो तोले वजनी कंगन जबरदस्ती छीनकर ले भागे। शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन आवाजाही कम होने के कारण दोनों युवक भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाकर आगामी जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि महिला के हाथ से कंगन छीनने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।