{"_id":"5b75e0e542c79238dc61fd51","slug":"111534451941-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से नगदी व मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से नगदी व मोबाइल चोरी
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
दो स्थानों पर चोरों ने बोला धाबा, हजारों की नकदी सहित आभूषण किए पार
सिरसा। दो अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शहर के जेजे कॉलोनी क्षेत्र में स्थित एक मकान में चोर छत के रास्ते से घुसे और हजारों का माल पार कर दिया। वहीं क्षेत्र के टप्पी गांव में भी चोरों ने चोरी की। यहां से चोर एक मकान से नकदी और आभूषण चुरा ले गए। दोनों ही घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरों की तलाश शुरू कर दी।
चोरी की पहली घटना शहर के जेजे कॉलोनी में घटित हुई। यहां निवास करने वाले रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 14 अगस्त की रात वह खाना खाने के बाद सो गए। तभी किसी समय चोर घर की छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने 37 हजार 500 रुपये की नकदी सहित बैड पर पड़ा रेडमी कंपनी का मोबाइल चोरी कर लिया। चोर घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल गए। रमेश ने बताया उसे घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब उसने घर में बिखरा पड़ा सामान देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। दूसरी घटना क्षेत्र के गांव टप्पी में घटित हुई। गांव निवासरी जगमीत पुत्र रामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 11 अगस्त को वे रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। 13 अगस्त की शाम जब वह वापस लौटे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो संदूक के ताले टूटे मिले तथा उसमें रखी चार सोने की अंगूठी, एक सोने का कड़ा, एक जोड़ी कानों की बालियां गायब थीं। इस मामले में भी पुलिस ने तथ्य जुटाकर जांच शुरू की है।