फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन युवक काबू, नगदी व सामान बरामद

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन युवक काबू, नगदी व सामान बरामद

Tue, 10 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन युवक काबू, नगदी व सामान बरामद
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन युवक काबू, नगदी व सामान बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान अनाज मंडी सिरसा से 3 व्यक्तियों को भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे टी-20 मैच के दौरान सट्टा लगाते काबू किया है। आरोपियों की पहचान नोहरिया बाजार निवासी विपिन बंसल , राहुल मित्तल हाउस नंबर 203 ए ब्लॉक के पवन बत्रा के रूप में हुई है।

सीआईए टीम ने मौके से एक लैपटॉप, एक एलईडी, एक मोनिटर, एक स्पीकर, एक सेट अप बॉक्स, एक वाई फाई, एक माउस, एक केल्कुलेटर, 2 रिमोट, 5 मोबाइल फोन व 50 हजार रुपयों की नगदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में गैंबलिंग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। सीआईए सिरसा इंचार्ज अजय कुमार की एक पुलिस टीम एचसी संदीप कुमार के नेतृत्व में गश्त व चेकिंग के दौरान अनाज मंडी सिरसा के नजदीक मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर अनाज मंडी के बूथ नंबर सीसी 42 पर छापा मारकर आरोपी विपिन बंसल, राहुल मित्तल व पवन बत्रा को भारत व इंग्लैंड के बीच चल रहे टी-20 क्रिकेट मैच पर इंटरनेट व टीवी के माध्यम से सट्टा खेलते हुए 50 हजार रुपयों की राशी सहित काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed