फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कार की टक्कर से गिरा बाइक सवार बैंककर्मी, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-टॉली ने कुचला

कार की टक्कर से गिरा बाइक सवार बैंककर्मी, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-टॉली ने कुचला

Fri, 30 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से गिरा बाइक सवार बैंककर्मी, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-टॉली ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली।
चौटाला रोड पर वीरवार को हुए सड़क हादसे में एक निजी बैंककर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार (28) पुत्र मनोहर लाल बिश्नोई निवासी गांव गंगा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव गंगा निवासी सुनील कुमार इंडोसेंड बैंक में बतौर फील्ड ऑफिसर कार्यरत था। सुनील कुमार वीरवार प्रात: अपने घर से बाइक पर सवार होकर आरओबी के समीप स्थित कार्यालय के लिए निकला था कि रास्ते में गांव शेरगढ़ व सकताखेड़ा के बीच सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने उसके बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इस दौरान पीछे से आ रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता मनोहर लाल के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक व ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

दो बहनों का इकलौता भाई था सुनील
मृतक सुनील घर में दो बहनों का इकलौता भाई था। सुनील की एक 6 साल की बेटी और एक दो साल का बेटा है। जैसे ही उसकी मौत की खबर गांव गंगा पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल
उधर, संगरिया से अपने गांव लौट रहे युवकों की बाइक उपमंडल के गांव चैटाला के समीप स्थित हनुमान मंदिर के सामने लावारिस पशु से टकरा गई जिससे दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को संगरिया के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर अवस्था को देखते हुए हनुमनगढ़ रेफर कर दिया। डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि राजू पुत्र पृथ्वी राज व हनुमान पुत्र बीरबल राम दोनों उपमंडल के गांव जंडवाला बिश्नोईयां के निवासी हैं। 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुनील कुमार एवं पायलट कालूराम ने दोनों घायलों को हनुमानगढ़ के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed