फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पंचकूला एसआईटी की टीम पहुंची डेरा, विपसना को नहीं किया गिरफ्तार

पंचकूला एसआईटी की टीम पहुंची डेरा, विपसना को नहीं किया गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला एसआईटी की टीम पहुंची डेरा, विपसना को नहीं किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
डेरा सच्चा सौदा चेयरपर्सन विपसना इंसां से बुधवार को सिरसा एसआईटी द्वारा पूछताछ के उपरांत देर रात को पंचकूला एसआईटी की टीम सिरसा पहुंची। वीरवार सुबह पंचकूला एसआईटी ने सदर थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और डेरा सच्चा सौदा रवाना हो गई। एसआईटी की टीम ने डेरा सच्चा सौदा में विपसना इंसां से संपर्क साधा।
शाम तक ये कयास लगाए जाते रहे कि एसआईटी विपसना को गिरफ्तार करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एसआईटी की टीम अपने साथ पंचकूला हिंसा से जुड़े आरोपी उमेद कुमार निवासी शाह सतनामपुरा को अपने साथ लेकर आई थी। उमेद की निशानदेही पर डेरा सच्चा सौदा से एक मोबाइल बरामद किया गया है। बुधवार को सिरसा एसआईटी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विपसना से पांच घंटे तक कड़ी पूछताछ की थी। विपसना जैसे ही एसआईटी इंचार्ज डीएसपी अजय शर्मा के समक्ष पेश हुई। एसआईटी ने पंचकूला पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद भी पंचकूला पुलिस ने सिरसा पुलिस से कोई संबंध न साधने पर विपसना को वापस जाने दिया गया। वीरवार को सदर पुलिस विपसना से पूछताछ करने डेरा सच्चा सौदा में नहीं गई। सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि एसआईटी द्वारा विपसना से की गई पूछताछ से सदर पुलिस संतुष्ट है। इसलिए विपसना से पूछताछ नहीं की गई। पंचकूला एसआईटी की टीम सदर थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर डेरा रवाना हो गई। वहीं, सिरसा एसआईटी का कहना है कि विपसना की ओर से दिए जवाबों का विस्तार से विश्लेषण किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो फिर विपसना को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


आपसी तालमेल की दिखी कमी
पंचकूला पुलिस ने करीब दो महीने पर डेरा चेयरपर्सन विपसना इंसां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद से फरार विपसना को गिरफ्तार करने के लिए सैकड़ों बार पंचकूला एसआईटी डेरा सच्चा सौदा में दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार को जब विपसना सिरसा एसआईटी के समक्ष पेश हुई तो दो जिलों की पुलिस के बीच आपसी तालमेल की कमी साफ दिखी। हर तरफ इस बात को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है कि एक शख्स के खिलाफ जब दूसरे जिले की पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है तो सिरसा पुलिस उस शख्स को कैसे छोड़ सकती है?
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी पंचकूला ने सिरसा एसआईटी पर मढ़ा आरोप
पंचकूला के डीसीपी मनबीर सिंह ने वीरवार को सिरसा एसआईटी पर आरोप लगाया कि सिरसा एसआईटी ने विपसना इंसां के बारे में पांच घंटे देरी से पंचकूला पुलिस को सूचना दी थी। जब पंचकूला पुलिस की टीम वहां पहुंची तब तक विपसना वापस जा चुकी थी। उधर, सिरसा एसआईटी इंचार्ज डीएसपी अजय शर्मा का कहना है कि विपसना के पेश होते ही आला सीनियर आफिसरों के साथ-साथ ही पंचकूला पुलिस को इस संबंध में सूचना दे दी गई थी। पांच घंटे तक विपसना से पूछताछ होती रही लेकिन पंचकूला पुलिस ने संपर्क नहीं किया, इसलिए विपसना को वापस जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed