फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हैफेड गोदाम में हुई डकैती मामले में दो और गिरफ्तार

हैफेड गोदाम में हुई डकैती मामले में दो और गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
हैफेड गोदाम में हुई डकैती मामले में दो और गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सीआईए सिरसा पुलिस ने गत 25 नवंबर 2017 की रात को जिले के गांव चौटाला में स्थित हैफेड गोदाम में हुई डकैती के मामले में घटना के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों की पहचान देवेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव लादू और जसवीर सिंह उर्फ सोनी निवासी गांव कुलापट्टी जिला तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है।
सीआईए स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पंजाब क्षेत्र में दबिश देकर उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस घटना के उपरोक्त आरोपियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लूटी गई करीब 800 बेग गेहूं बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों देवेंद्र और जसवीर से पूछताछ के दौरान इस घटना के चार अन्य आरोपियों की पहचान की है, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस घटना में बीती 25 नवंबर 2017 की रात को गांव चौटाला स्थित हैफेड गोदाम में स्टोर कीपर ख्यालीराम निवासी गोरीवाला को बंधक बनाकर आरोपियों ने गोदाम से 953 बैग गेहूं के लूटपाट कर मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में स्टोर कीपर ख्याली राम की शिकायत पर सदर डबवाली थाना में भादंसं की धारा 342, 394, 395, 458, 412, 120बी और 201 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान गुरप्रीत सिंह निवासी अबूबशहर को एक 32 बोर की अवैध पिस्तौल और एक कारतूस के साथ गांव अबूबशहर क्षेत्र से काबू किया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ सदर डबवाली थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed