फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   crime

पहले कार में बैठाया, फिर बीच रास्ते लूटपाट कर उतारा

Wed, 30 Oct 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
बस स्टैंड के निकट कार सवार लोगों ने आवाज लगाकर पहले तो एक व्यक्ति को कार में बैठाया और फिर बीच रास्ते लूटपाट कर उसे नीचे उतारकर भाग गए। यही नहीं इस बारे किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को दी शिकायत में रघुनाथ सिंह ने बताया कि वह आईटीआई टोहाना में अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि 29 अक्तूबर की सांय को वह सिरसा बस स्टेंड के बाहर खड़ा बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक कार सवार हिसार जाने के लिए आवाज लगा रहा था। उसने फतेहाबाद उतारने बाबत पूछा तो उसने गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में पहले ही दो लोग और बैठे थे। जिस कारण वह गाड़ी में बैठ गया। दिल्ली पुल से कुछ दूरी पर जाने के बाद गाड़ी चालक ने गाड़ी को साइड में लगा दिया और बाथरूम के लिए चला गया। इसी दौरान उसकी सीट पर दूसरा युवक बैठ गया। पीछे बैठे लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती उसका पर्स निकाल लिया, जिसमें करीब 1800 रुपए की नगदी थी। उक्त लोगों ने 200 रुपए उसे किराए के लिए वापस दे दिए और इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद किसी तरह उसने फोन कर पुलिस को इस संबंधी सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और उसके बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी सुभाष चन्द्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों का सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed