{"_id":"5d38c8f58ebc3e6c9c26b38c","slug":"crime-police-sirsa-sirsa-news-rtk5070724133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चार नकाबपोश लुटेरों ने अनाज मंडी की दुकान से उड़ाई 13 लाख की नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े चार नकाबपोश लुटेरों ने अनाज मंडी की दुकान से उड़ाई 13 लाख की नगदी
विज्ञापन
बैग में पैसे लेकर जाता युवक सामने खड़ी लूटेरों की गाड़ी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर एक के मैसर्स सूरजभान सोहनलाल बांसल के प्रथम तल पर स्थित मैसर्स चांदवासिया ट्रेडिंग कंपनी के व्यापारी और मुनीम से पांच नकाबपोश युवकों ने दिनदहाड़े पिस्तौल और तेजधार हथियार के बल पर करीब 13 लाख रुपये लूट लिए। पांचों नकाबपोश लुटेरे पोलो कार में आए थे और मात्र सात मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लूट की घटना को अंजाम देने वाले नकाबपोश चार युवकों में से दो युवकों के हाथ में दो पिस्तौल थी और दो अन्य लुटेरे के हाथों में तेजधार हथियार था। जबकि एक युवक कार में ही बैठा रहा। मामले की सूचना मिलने पर एसपी अरुण सिंह, डीएसपी राजेश चेची, डीएसपी आर्यन चौधरी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसमें दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में नकाबपोश लुटेरों की गतिविधि दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार शहर की अनाज मंडी में चांदवासिया ट्रेडिंग कंपनी के मालिक विनोद पिछले कई सालों से पैसों के लेन देन का काम करते हैं। बुधवार को वे दुकान के प्रथम तल पर अपने मुनीम दयानंद के साथ बैठे थे। दोपहर में एक बजकर 25 मिनट पर पांच युवक पोलो गाड़ी में आए। इस दौरान एक युवक कार में बैठा रहा। जबकि चार युवक कार से उतर कर मुंह पर कपड़ा बांध कर दुकान के ऊपर चले गए। प्रथम तल पर दुकान में व्यापारी विनोद, मुनीम दयानंद बैठे थे। नकाबपोश लुटेरों ने दुकान में पहुंचते ही दोनों पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद मुनीम दयानंद ने कमरे में रखी अलमारी से पैसे निकाल कर दे दिए। इस दौरान युवकों ने व्यापारी विनोद के मुंह पर मुक्का मारा तो विनोद की नाक से खून बहने लगा। इसके बाद लुटेरों ने दोनों के हाथों को पीछे बांधने के साथ ही उनके आंखों और मुंह पर भी पट्टी बांध दी और बाहर कमरे को ताला लगाकर फरार हो गए। बाद में आसपास के लोग दुकान पर पहुंचे और दुकान का दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। व्यापारी ने पुलिस को लूट की जानकारी दी तो डीएसपी एसआईटी राजेश चेची, डीएसपी आर्यन चौधरी और पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह नेहरा ने चार पुलिस टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है।