{"_id":"600f02b38ebc3e31e0792143","slug":"crime-loot-case-file-sirsa-news-try-sirsa-news-rtk592540734","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों से भिड़ गया पंप का कारिंदा, फायरिंग के बाद भी नहीं छोड़ा चार लाख रुपये से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों से भिड़ गया पंप का कारिंदा, फायरिंग के बाद भी नहीं छोड़ा चार लाख रुपये से भरा बैग
विज्ञापन
शहर के जनता भवन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के समक्ष दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप के कारिंदे से चार लाख की नकदी लूटने का प्रयास किया। पेट्रोल पंप कारिंदे ने जब नकदी से भरा बैग नहीं छोड़ा तो पिस्तौल तान युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कारिंदे ने बदमाश का काफी देर तक डटकर मुकाबला किया। जब खींचतान के बाद भी बैग छीनने में कामयाबी नहीं मिली तो एक बदमाश ने हवाई फायर किया, लेकिन फिर असफल होने पर मौके से भाग गए। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी आर्यन चौधरी, सीआईए इंचार्ज नरेश कुमार, शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी अनुसार गांव अरनियांवाली निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार गांव में ही पेट्रोल पंप पर काम करता है। कारिंदे ने अनाज मंडी स्थित आढ़ती से चार लाख रुपये का सेल्फ चेक बनवाया था और नकदी निकलवाने के लिए जनता भवन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में चला गया। बैंक से दोपहर बाद करीब 2:55 बजे विनोद नकदी से भरा बैग लेकर बाहर निकला और मोटरसाइकिल की डिक्की में बैग को रखने लगा तो दो युवक उससे बैग छीनने के लिए पहुंच गए। एक युवक बैग छीनने लगा तो दूसरा युवक ने पिस्तौल दी। विनोद के अनुसार पिस्तौल तानकर बदमाश ने बैग न छोड़ने पर गोली मारने की धमकी दी, लेकिन उसने बैग नहीं छोड़ा। इसके बाद बदमाश ने हवाई फायर कर दिया। फायरिंग के बाद वह भागकर वापस बैंक में घुस गया। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से पैदल भाग गए।
डबवाली रोड की तरफ फरार हुए बदमाश
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश हवाई फायर करके कुछ दूरी तक पैदल ही डबवाली रोड की तरफ गए थे। यहां से उनका तीसरा साथी मोटरसाइकिल पर बैठाकर करके ले गया।
विज्ञापन
बैंकों के बाहर नहीं हैं सुरक्षाकर्मी तैनात
शहर में हर रोज चोरी और नकदी छीनने की वारदात बढ़ रही हैं। इसके बावजूद कई बैंकों के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं हैं। पंप कारिंदे विनोद कुमार ने बताया कि जब युवक उससे रुपये छीनने का प्रयास कर रहे थे तो बैंक के बाहर भी कई लोग खड़े थे, लेकिन कोई भी बचाव करने नहीं आया। जबकि बैंक के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। बदमाशों द्वारा उस पर पिस्तौल तानने के बाद भी उसने डटकर सामना किया।
हरियाणवी भाषा में दे रहे थे धमकी
पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि पिस्तौल ताने एक बदमाश ने सिर पर काली टोपी पहनी हुई थी। जबकि दूसरे बदमाश ने कुछ नहीं पहना था। दोनों बदमाश उसकी जान पहचान के नहीं हैं। दोनों बदमाश हरियाणवी बोली में उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
पहले भी अनाज मंडी में हो चुकी हैं चोरी की वारदात
अनाज मंडी में एक वर्ष के करीब पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी यहां पर कोई सख्ती नहीं की गई। एक वर्ष पहले कपास मंडी स्थित 20 से अधिक दुकानों के ताले तोड़ सामान की चोरी की गई थी। इसके पश्चात भी यहां अतिरिक्त सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई।
पेट्रोल पंप के कारिंदे से दो बदमाशों ने चार लाख की नकदी से भरा बैग को छीनने का प्रयास किया था। पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। एक बदमाश के पास पिस्तौल थी, खींचतान में युवक हवाई फायर करके मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- आर्यन चौधरी, डीएसपी, सिरसा।