फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crime increased in the district, so far 3 murders in February

जिले में अपराध बढ़ा, फरवरी में अब तक 3 हत्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Crime increased in the district, so far 3 murders in February
धिंगतानिया के मिल्क प्लांट में युवकों द्वारा की गई तोड़फोड़। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सर साईंनाथ की नगरी में आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। जिले में हर रोज चोरी, डकैती और लूट की वारदात आम हो चुकी है। फरवरी माह में अब तक जिले में तीन हत्याएं हो चुकी हैं। जिसमें पिस्तौल, तेजधार हथियार व कपड़े का सहारा लिया गया था। आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से प्रयास भी किए जा रहे हैं। लेकिन पहले के मुकाबले अपराध काफी बढ़े हैं।
विज्ञापन

मर्डर 1.
शहरी क्षेत्रों में चोरियां तो ग्रामीण क्षेत्रों में लूट, डकैती व मर्डर जैसी घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। 20 दिनों में जिले में तीन मर्डर के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से तीन दिन पहले 17 फरवरी की रात को बदमाशों ने रानियां में स्थित बचेर गांव में पेट्रोल पंप कारिंदे को गोली मार दी थी और बदमाश वारदात को अंजाम देकर राजस्थान की तरफ फरार हो गए। इस मामले को लेकर पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। उक्त बदमाशों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

मर्डर 2.
घर में सो रहे व्यक्ति के सर में तेजधार हथियार से वार कर हत्या
रानियां के ही दमदमा में भी 7 फरवरी को एक व्यक्ति के सर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक की बहन के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसमें उसके भाई बलबीर उर्फ बग्गा घर पर अकेला ही रहता था और मेहनत मजदूरी करता था। उसकी पत्नी उसके छोड़ कर चली गई थी। लेकिन 7 फरवरी की रात के किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्डर 3
प्रेमी ने ही कर दी थी अपनी प्रेमिका की हत्या
वहीं कालांवाली के गांव तिलोकेवाला के पास माइनर के नजदीक खेतों में युवती का 9 फरवरी को शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने उसी के प्रेमी दीपा सिंह को पकड़ा था। दीपा सिंह ने युवती की हत्या किए जाने की बात को स्वीकारा। वह अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर घर से भगा लाया। जिसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जबकि उसकी प्रेमिका ने शादी करने के लिए कहा तो दीपा सिंह ने उसकी हत्या कर दी थी।
हर रोज हो रही लूट की वारदात
जिले में लूट और डकैती की वारदात भी बदमाशों की ओर से की जा रही है। जिसमेें 9 फरवरी को ही ऐलनाबाद के एक घर में घुसकर बदमाशों ने घर में बैठी महिलाओं को बंदी बना लिया और उनसे 40 हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में अभी पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बड़ागुढ़ा में भी 5 फरवरी को पेट्रोल पंप कारिंदे से बदमाश 35 हजार की नकदी लूट कर ले गए थे। इन मामलों में अभी पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।
धिंगतानियां में हुई लूट वारदात में पुलिस ने पांच को किया है गिरफ्तार
गांव धिंगतानियां स्थित दूध प्लांट में 12 फरवरी को बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें बदमाशों ने 8100 रुपये, मोबाइल और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि इस मामले में कुल 17 आरोपी शामिल थे। जिसमें 12 अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
हर रोज पांच से सात स्थानों पर हो रही चोरी की घटनाएं
बंद पड़े मकानों को भी चोर निशाना बना रहे है। जिले में हर रोज पांच से सात स्थान पर चोरी की वारदात हो रही हैं। जिसके चलते जिलावासी काफी परेशान हैं। चोर वारदात अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज के अलावा कोई भी सुराग नहीं होता।
किसी भी स्थान पर बाइक नहीं है सुरक्षित
शहर के साथ-साथ गांवों में भी अब किसी भी स्थान पर बाइक सुरक्षित नहीं है। 20 दिनों में अलग-अलग स्थानों से 35 बाइक चोरी हो चुकी हैं। जिले में हर रोज दो से तीन बाइक चोरी हो रही है। लेकिन पुलिस के हाथ इन मामलों में भी खाली हैं। पुलिस की ओर से गश्त बढ़ाने और सख्ती करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत इनसे कोसों दूर होती है।

जिन मामलों में अभी तक कोई आरोपी पकड़े नहीं गए हैं उनके लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात अंजाम देने वाले आरोपियों को खिलाफ सख्ती की जा रही है।
-सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed