फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   crime

सिरसा से जालंधर जाएगी 13 साल की गर्भवती

Mon, 18 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला डबवाली (सिरसा) Updated Mon, 18 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले गांव पथराला में लावारिस हालत में मिली 13 साल की किशोरी के गर्भवती होने के मामले में पंजाब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद बालिका को सिरसा से नारी निकेतन जालंधर भेजने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


सोमवार को पंजाब पुलिस पीड़ित बेटी को बठिंडा अदालत में पेश करेगी। वहीं, बाल सुरक्षा कमेटी सिरसा ने बेटी के मामले में पंजाब तथा हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली पर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन


10 जनवरी 2016 को गांव पथराला के ग्रामीणों ने गांव में घूम रही एक लावारिस बच्ची की सूचना संगत थाना (जिला बठिंडा) को दी थी। सूचना पाकर पंजाब पुलिस मौका पर पहुंची। मामला एक बेटी का होने के बावजूद पंजाब पुलिस ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। बेटी को डबवाली जन सहारा सेवा संस्था को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष आरके नीना ने शहर थाना में रपट दर्ज करवाते हुए उसे सिरसा के भाई कन्हैया आश्रम में छोड़ दिया। सूचना पाकर बाल कल्याण समिति के सदस्य मौका पर पहुंचे। बालिका का मेडिकल कराया गया। चिकित्सक ने रिपोर्ट चौंकाने वाली दी। रिपोर्ट के अनुसार, बालिका 13 हफ्तों की गर्भवती मिली।

रिपोर्ट ने समिति के होश उड़ा दिए। शहर थाना पुलिस को रिपोर्ट भेजते हुए केस दर्ज करने के लिए कहा। डबवाली पुलिस ने उपरोक्त संस्था के अध्यक्ष आरके नीना के ब्यान कलमबद्ध किए। मामला पंजाब का होने के कारण हरियाणा पुलिस की कलम वहीं रुक गई। तुरंत पुलिस ने रुक्का संगत पुलिस को भेज दिया। पिछले दिनों संगत पुलिस सिरसा पहुंची और पीड़िता से मिली। लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने संस्था प्रधान के बयान पर 13 साल की बालिका को गर्भवती करने के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

कहती है, चाचा पीटते हैं
बालिका अपना नाम तो बता रही है, लेकिन कहां की रहने वाली है यह उसे मालूम नहीं। बस यही कहती है कि चाचा पीटते हैं। उसे आटा मांगकर लाने के लिए कहते थे। 10 जनवरी 2016 को उसके पास आटा भी बरामद हुआ था। पंजाब पुलिस ने उस समय उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया था। वह कभी रेलगाड़ी या फिर कभी बस पर आने की बात कहती है।

सहारा संस्था डबवाली के अध्यक्ष के ब्यान पर केस दर्ज किया गया है। सिरसा के एक आश्रम में रह रही पीड़िता को सोमवार को बठिंडा अदालत में पेश किया जाएगा। बेटी को जालंधर स्थित नारी निकेतन में भेजा जाएगा। नारी निकेतन में ही पीड़िता के अबॉर्शन पर फैसला होगा। -अजैब सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, संगत (बठिंडा)


पीड़िता बेटी हमारी कस्टडी में है। हम सीधा पुलिस को हैंडओवर नहीं करेंगे। चूंकि इस मामले में पुलिस ने पहले ही लापरवाही बरती। पंजाब के संबंधित जिला की बाल सुरक्षा कमेटी हमसे संपर्क करेगी। कोर्डिनेशन के जरिए पीड़िता को उनके हवाले किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे से लापरवाही न हो, इसके लिए जिला प्रशासन के जरिये पुलिस को लिखा जाएगा। -अंजना डुडी, जिला बाल सुरक्षा कमेटी, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed