फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crime,case file,shakti bog aata

धोखाधड़ी : शक्तिभोग लिमिटेड के डायरेक्टर पर 12 और मामले दर्ज

Tue, 01 Dec 2020 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Crime,case file,shakti bog aata
ऐलनाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले मैसर्ज शक्तिभोग लिमिटेड के डायरेक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ 12 और मामले दर्ज किए हैं। इससे पहले रविवार को भी शिकायतों के आधार पर सिद्धार्थ के खिलाफ 12 एफआईआर दर्ज की थीं। पुराने मामलों में आरोपी को एसडीजेएम ऐलनाबाद की अदालत भगोड़ा घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

शक्तिभोग लिमिटेड दिल्ली के डायरेक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ अदालत में अलग-अलग मामले चल रहे हैं, जिनमें वह पेश नहीं हुआ। ऐलनाबाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ 12 और एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि करनाल की इस फर्म के डायरेक्टर ने ऐलनाबाद के आढ़तियों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की थी। उसने आढ़तियों से जिंस की खरीद की, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। उसके द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो गए थे। आढ़तियों द्वारा उसके खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया, जिनमें वह अदालत में पेश नहीं हुआ। तब अदालत ने फर्म के डायरेक्टर को भगोड़ा करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed