{"_id":"6031408e8ebc3ee934669ae6","slug":"crime-arrest-accused-case-file-sirsa-news-sirsa-news-rtk5963790130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स चोरी करने वाले को रोडवेज के कर्मचारियों ने 300 मीटर दौड़कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का पर्स चोरी करने वाले को रोडवेज के कर्मचारियों ने 300 मीटर दौड़कर पकड़ा
विज्ञापन
सिरसा से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस में शनिवार को एक महिला के बैग से चोर ने पर्स निकाल लिया। इसके बाद बस से उतरकर भाग गया। जिसे रोडवेज विभाग के सुपरवाइजर व चालक ने पीछा करके करीब 300 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद चोर को बस स्टैंड चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर दी है।
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के गांव ठरबी गांव निवासी सुरेश कुमार की बेटी सिरसा के प्रीत नगर में विवाहित है। सुरेश कुमार अपनी बेटी को लेकर शनिवार को अपने गांव जा रहा था। बस स्टैंड पर सुबह के समय चंडीगढ़ जाने वाली बस में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके बैग से पर्स निकाल लिया और बस से उतरकर भाग गया। महिला ने बस में शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनते ही भागते व्यक्ति को देखकर टिकट बुकिंग केंद्र में तैनात कर्मचारी ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर सुपरवाइजर सुरेंद्रपाल व चालक दलवीर सिंह ने चोर को पीछा करके सवेरा वाली गली के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के पर्स में करीब पांच हजार रुपये की नकदी व सोने के आभूषण थे।
महिला के बैग से एक व्यक्ति पर्स निकालकर भाग गया था। रोडवेज कर्मचारियों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी की पहचान हांसी के सोरखी गांव निवासी रिंकू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- रणसिंह, चौकी इंचार्ज, बस स्टैंड चौकी पुलिस